September 26, 2026
ww yyyy ppp new lll mkl

आयार पाटा वार्ड पिछले दो दिन से पानी न आने से परेशान

0
1002845881
222 aaaa bbb cccc dddd eeee ffff gggg hhhh iii jjjj kkkk lll mmm nnnn ooo pppp qqq zzzzz

सभासद जगाती ने पंप हाउस जल संस्थान में दिया धरना

सुबह तक पानी की दुरुस्त व्यवस्था का आश्वासन मिलने पर धरना किया समाप्त

नैनीताल। सरोवर नगरी के आयार पाटा वार्ड के विभिन्न क्षेत्र में पानी बीते रोज शुक्रवार से पानी न आने से लोग काफी परेशान और गुस्से में हैं। और क्षेत्र में पानी की समस्या को देखते हुए बता दें आयारपाटा वार्ड के सभासद मनोज शाह जगाती द्वारा पंप हाउस जल संस्थान पर धरना देकर तत्काल पानी देने की मांग की है। जगाती का आरोप है। पंप हाउस में बड़े-बड़े जनरेटर लगने के बाद भी पानी की व्यवस्था दुरुस्त नहीं है और अधिकारियों द्वारा लाइट ना आने का बहाना बनाया जा रहा है। बता दे पूर्व में भी सभासद द्वारा कई बार धरना दिया गया है विडंबना देखिए बार-बार धरना के बाद भी पानी की व्यवस्था आज तक ठीक नहीं की गई है। मामले का संज्ञान लेते हुए जल संस्थान के अपर सहायक अभियंता द्वारा प्रातः तक पानी की व्यवस्था दुरस्त करने का आश्वासन देने पर सभासद जगाती द्वारा धरना स्थगित किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *