एसडीएम नवाजिश के नेतृत्व में
परिवहन विभाग का यातायात नियम तोड़ने वालों पर चला डंडा
अभियान मे 85 वाहनों के हुए चालान




नैनीताल। सरोवर नगरी में लंबे अवकाश के दौरान नगर में पर्यटकों और वाहनों की बढ़ी हुई आवाजाही से उत्पन्न यातायात दबाव एवं जाम की स्थिति को नियंत्रित करने के उद्देश्य से एसडीएम नैनीताल के नेतृत्व में परिवहन विभाग के साथ संयुक्त प्रवर्तन अभियान चलाया गया। अभियान तल्लीताल से हनुमानगढ़ी तक संचालित किया गया।
अभियान के दौरान मार्ग पर खड़े पाए गए वाहनों के विरुद्ध नियमानुसार कार्रवाई करते हुए कुल 85 चालान किए गए। वाहन चालकों से अपील की गई कि वे यातायात नियमों का पालन करें और सार्वजनिक मार्गों पर वाहन खड़ा कर आवागमन बाधित न करें।
प्रशासन ने कहा कि यातायात व्यवस्था सुचारु बनाए रखने के लिए ऐसे अभियान आगे भी जारी रहेंगे।

























