डीएसबी केंपस में राज्य स्थापना दिवस के काटकर मनाया गया
दिवंगत जंतवाल और लोहनी को दी श्रद्धांजलि


नैनीताल। सरोवर नगरी में उत्तराखंड राज्य स्थापना दिवस के अवसर पर डी एस बी परिसर में उत्तराखंड के 26 वर्ष पूर्ण होने पर केक काटा गया तथा सभी को चॉकलेट बाटी गई । इस अवसर पर कार्यवाहक निदेशक तथा डीन एजुकेशन प्रॉफ ललित तिवारी ने सभी को बधाई देते हुए कहा कि राज्य स्थापना यहा के लोगो की मूल अवधारणा थी तथा स्वर्गीय डी डी पंत ने इस संघर्ष को प्रारंभ किया तथा डॉ नारायण सिंह जंतवाल उसमें अग्रणी रहे। नैनीताल ने स्वर्गीय प्रताप सिंह को खोया राज्य बनने के आंदोलन के शहीदों को नमन किया तथा पूर्व प्रधान मंत्री स्वर्गीय अटल बिहारी बाजपेयी का धन्यवाद किया। मुजफ्फरनगर ,खटीमा ,मंसूरी ,नैनीताल के शहीदों के लिए प्रार्थना की गई राज्य प्रगति के पथ पर अग्रसर रहे यही हमारी कामना है। इस दौरान कार्य क्रम के अंत डॉ सावित्री कैरा के पति तथा पूर्व विधायक तथा पूर्व छात्र संघ अध्यक्ष डॉ नारायण सिंह जंतवाल तथा पूर्व छात्र आंदोलनकारी लच्छू लोहनी के निधन पर शोक प्रस्ताव पड़ा एवं दो मिनट का मौन रखा । इस अवसर पर प्रॉक्टर डॉ हरीश बिष्ट , डीन लॉ डॉ एस एस बरगली , डीन एग्रीकल्चर डॉ एल एस लोधियाल ,कार्यवाहक डीन कला प्रॉफ ए एस अधिकारी , डॉ आशीष तिवारी विभागाध्यक्ष वानिकी , डॉ आशीष मेहता ,डॉ सुषमा टम्टा ,डॉ नीलू लोध याल ,डॉ हृदेश शर्मा , डॉ अमित मेलकानी , डॉ नेत्र पाल शर्मा ,डॉ रवि जोशी , विपिन ,राजेंद्र ढेला,नासिर ,वाहिद , हेमंत कुमार ,लाल सिंह ,गणेश , आदि शामिल रहे ।

























