November 9, 2026
ww yyyy ppp new lll mkl

राज्य आंदोलन कार्यों ने कार्यक्रम का बहिष्कार करते हुए दिवंगत डॉ जंतवाल और लक्ष्मी नारायण को दी श्रद्धांजलि

0
1006077165
222 aaaa bbb cccc dddd eeee ffff gggg hhhh iii jjjj kkkk lll mmm nnnn ooo pppp qqq zzzzz

मंच छोड़कर गए सभी आंदोलनकारी

मुख्य अतिथि सांसद अजय भट्ट ने कार्यक्रम को स्थगित करने की घोषणा की

कार्यक्रम में छाई मायूसी सादगी के साथ हुआ फूड फेस्टिवल का शुभारंभ

oplus_0
oplus_0
oplus_0
oplus_0

नैनीताल। सरोवर नगरी में राज्य स्थापना दिवस के मौके पर तब माहौल गर्मा गया जब आंदोलन कार्यों ने मंच पर चढ़कर कार्यक्रम का बहिष्कार करते हुए प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी करते हुए दिवंगत पूर्व विधायक डॉ नारायण सिंह जंतवाल और राज्य आंदोलनकारी लक्ष्मी नारायण लोहनी को श्रद्धांजलि देते हुए 2 मिनट का मौन रखा और कार्यक्रम छोड़कर बाहर निकल गए। इस दौरान शोक सभा में मुख्य अतिथि सांसद अजय भट्ट भी शोकसभा में सम्मिलित हुए मामले की गंभीरता को देखते उन्होंने उन्होंने मंच में कार्यक्रम स्थगित करने की घोषणा की और माहौल सुन हो गया। जहां एक और स्थापना दिया मानने को लेकर प्रशासन द्वारा विभागों के स्टाल लगाए गए थे। और मुख्य अतिथि के पहुंचने के पश्चात वह मंच पर ना पहुंच कर स्टोलों का निरीक्षण करने लगे यह बात आंदोलन कार्यों को हजम नहीं हुई और उनका कहना था ढाई घंटे से हम कड़क धूप में बैठे हुए हैं और प्रशासन द्वारा राज आंदोलनकारी दिवंगतों को श्रद्धांजलि देने के बजाय पूरे कार्यक्रम को पॉलिटिकल बना दिया विरोध करते हुए वह कार्यक्रम छोड़कर चले गए। बता दे कार्यक्रम शुरू होने से पहले ही मंच से सांस्कृतिक कार्यक्रमों को रद्द कर दिया था। सांसद अजय भट्ट ने कहा कि दोनों दिवंगत राज्य आंदोलनकारियों के सम्मान में कार्यक्रम को सादगीपूर्ण रखने का निर्णय लेते हुए स्वर्गीय लोहनी जी एवं जंतवाल जी के सम्मान में सांस्कृतिक कार्यक्रम व नौकायन प्रतियोगिता निरस्त कर दिए गए हैं। बता दे आज मुख्य अतिथि और प्रशासन के अधिकारी गण शहीद स्थल पर भी समय से नहीं पहुंचे थे उसको लेकर भी राज्य आंदोलनकारी और संस्था के संरक्षक पान सिंह रौतेला काफी आकोर्षित नजर आए उनका कहना था जब प्रशासन ने 9:00 बजे का टाइम दिया था तो 10:00 बजे तक कोई भी प्रतिनिधि और अधिकारी नहीं पहुंचे थे उन्होंने कहा सिर्फ खाना पूर्ति की जा रही है स्थापना दिवस के नाम पर। बता दें सादगी के साथ कार्यक्रम हुआ और धीरे-धीरे सभी स्टॉल भी हटने लगे उसके पश्चात फूड फेस्टिवल का भी सादगी के साथ उद्घाटन किया गया और वहां भी सांस्कृतिक कार्यक्रमों को रद्द किया गया। बता दे दो दो राज्य आंदोलन कार्यों के निधन पर इस वर्ष स्थापना दिवस में मायूसी नजर आई आंदोलन कार्यों का कहना था आज के कार्यक्रम में हम लोग इसलिए पहुंचे थे की दिवंगतो को श्रद्धांजलि दी जाएगी। इस मौके पर सांसद अजय भट्ट एवं राज्यसभा सांसद दिनेश आर्य ने विभिन्न विभागों एवं महिला स्वयं सहायता समूहों द्वारा लगाए गए स्टॉलों का बारीकी से निरीक्षण किया। बता दें कार्यक्रम से पूर्व सांसद अजय भट्ट तथा दिनेश आर्य, विधायक सरिता आर्या, नगर पालिका अध्यक्ष डॉक्टर सरस्वती खेतवाल, दर्ज़ा राज्यमंत्री भावना मेहरा, जिलाधिकारी ललित मोहन रयाल, एसएसपी डॉ.मंजूनाथ टीसी सहित राज्य आंदोलनकारियों ने ज़ू रोड स्थित राज्य आंदोलनकारी शहीद स्मारक पर पहुंचकर शहीद राज्य आंदोलनकारियों श्रद्धा सुमन अर्पित कर श्रद्धांजलि देते हुए नमन किया। इस मौके पर विधायक सरिता आर्या, चेयरमैन सरस्वती खेतवाल, दर्ज़ा राज्यमंत्री भावना मेहरा, शांति मेहरा, सांसद प्रतिनिधि गोपाल रावत, जिलाधिकारी ललित मोहन रयाल, एसएसपी डॉ.मंजूनाथ टीसी, अपर जिलाधिकारी विवेक राय, सचिव जिला विकास प्राधिकरण मनीष कुमार, एसडीएम नवाज़िश खलिक, परियोजना निदेशक शिल्पी पंत, एपीडी चंदा फर्त्याल, सहित राज्य आंदोलनकारी मनोज जोशी, पुष्कर मेहरा, पान सिंह रौतेला रईस भाई, चंद्रशेखर जोशी पप्पन, पूरन सिंह मेहरा, नितिन कार्की मनोज जोशी मोहन पाल, समीर आर्य, दया किशन पोखरिया, प्रकाश आर्य, सहित भाजपा कार्यकर्ता राज्य आंदोलनकारी अन्य विभागों के कर्मचारी अधिकारी मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *