हिलट्रेक सोसाइटी फॉर एजुकेशन, एनवायरनमेंट एंड एनर्जी के संस्थापक वैभव जोशी की सराहनीय पहल
43 छात्राओं को स्कूली सामग्री और छात्रवृत्ति देकर किया गया सहयोग
नैनीताल का समाज हुआ एकजुट हिलट्रेक सोसाइटी की पहल को मिला व्यापक सहयोग








नैनीताल। सरोवर नगरी के प्रतिष्ठित सीआरएसटी इंटर कॉलेज सभागार में हिलट्रेक सोसाइटी फॉर एजुकेशन, एनवायरनमेंट एंड एनर्जी द्वारा सरकारी स्कूल में आर्थिक का अभाव के चलते निर्धन गरीब छात्राओं के लिए शहर में एक शानदार पहल करते हुए शहर के युवा वैभव जोशी और उनकी टीम द्वारा एक कार्यक्रम आयोजित किया गया। वैभव ने बताया मेरा और मेरी टीम का एक ही उद्देश्य है जो छात्राएं आर्थिक अभाव और ऐसी छात्राएं जिनके पिता या माता-पिता दोनों ही नहीं है और ऐसी छात्राएं जिन्हें देखने वाला कोई नहीं है। और जो पढ़ने लिखने में अव्वल है। ऐसी 43 छात्राओं को चिन्हित कर उनका स्कूल सामग्री और छात्रवृत्ति और वजीफा प्रदान किया गया बता दे। कार्यक्रम का शुभारंभ अपर जिला अधिकारी विवेक राय द्वारा दीप प्रज्वलित कर किया गया। इस दौरान मुख्य अतिथि द्वारा छात्रों का उत्साह वर्धन करते हुए सभी शहर के प्रतिष्ठित स्कूलों के प्रधानाचार्य और नैनीताल के वरिष्ठ व्यवसाईयों के अलावा गणमान्य लोगों को सहयोग करने के लिए उनका आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा वैभव द्वारा जो यह मुहिम शुरू की गई है। इसकी प्रशासन स्तर पर जो भी मदद की जरूरत होगी तो प्रशासन द्वारा पूर्ण सहयोग किया जाएगा। उन्होंने वैभव और उनकी पूरी टीम को बधाई देते हुए हर संभव मदद का भरोसा जताया कार्यक्रम में वैभव जोशीने अपने जीवन के बारे में साझा करते हुए बताया कि जब मेरा आईआईटी के लिए सिलेक्शन होना था उससे पहले ऐसी बहुत सारी चीज होती है काउंसलिंग जैसी उसका मुझे कुछ पता नहीं था क्योंकि पहाड़ों में ऐसी कोई सुविधा नहीं है और बच्चों को सभी चीजों का ज्ञान नहीं होता है क्योंकि वहां कोचिंग और सभी सुविधाएं नहीं होती हैं। और यहां इन चीजों का अभाव है क्योंकि पहाड़ में यह सुविधा नहीं है और ना हीं पहाड़ के बच्चों को पता है कि उन्हें जीवन में क्या करना है और अपने करियर को स्टार्ट करने के लिए मैंने जैसे ही मेरा कॉलेज में हुआ तो मेरे द्वारा 2021 में एक मोटिवेशनल सेशन जीजीआईसी में किया था। उसी से प्रेरणा लेते हुए उन्होंने अपने कदम आगे बढ़ाया और आज एक ऐतिहासिक निर्धन छात्राओं के लिए पहल की है जिसमें उन्होंने शहर के प्रतिष्ठित स्कूलों बड़े व्यापारियों और समाजसेवियों को जोड़ा है। जिन सभी ने आगे बढ़कर उनके उद्देश्य को आगे बढ़ते हुए आज 43 छात्राओं को ट्रैकसूट जूते और छात्रवृत्ति प्रदान की है। बता दें वैभव ने बताया कार्यक्रम का उद्देश्य नैनीताल नगर के राजकीय विद्यालयों में अध्ययनरत उन बालिकाओं की शिक्षा, स्वास्थ्य एवं भविष्य को सुरक्षित और बेहतर बनाना था, जो अपने पिता अथवा माता-पिता दोनों के स्नेह एवं संरक्षण से वंचित हैं। उन्होंने बताया कि संस्था का उद्देश्य समाज के जरूरतमंद बच्चों को शिक्षा के बेहतर अवसर उपलब्ध कराना, उनमें आत्मविश्वास विकसित करना तथा उन्हें अपने सपनों को साकार करने के लिए प्रोत्साहित करना है। इसके पश्चात सोसाइटी की को-फाउंडर अद्विका ने संस्था की भविष्य की योजनाओं एवं बालिकाओं के सर्वांगीण विकास के लिए प्रस्तावित कार्यों की रूपरेखा प्रस्तुत की है। कार्यक्रम में तल्लीताल व्यापार मंडल के अध्यक्ष और वरिष्ठ व्यवसायी मारुति नंदन शाह मैं 10 छात्राओं को छात्रवृत्ति प्रदान की और साथ ही आगामी सत्र के लिए एक लाख रुपए देने की घोषणा की उसके पश्चात एलपीएस इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य भुवन चंद्र त्रिपाठी द्वारा चार नवी कक्षा की छात्राओं के लिए छात्रवृत्ति प्रदान करने की घोषणा की गई। बिड़ला विद्या मंदिर द्वारा छह विद्यार्थियों के लिए तथा नैनीताल के प्रमुख होटल व्यवसायी आशीष बजाज द्वारा पाँच छात्राओं के लिए छात्रवृत्ति की घोषणा की गई। तल्लीताल बाजार स्थित आज्ञाज कलेक्शन के स्वामी अमनदीप सिंह ने भी बालिकाओं की शिक्षा में महत्वपूर्ण योगदान देने की घोषणा करते हुए प्रतिवर्ष दस छात्राओं को निःशुल्क विद्यालयी यूनिफॉर्म उपलब्ध कराने का संकल्प लिया। इनके अतिरिक्त अन्य लोगों और संस्थाओं ने भी दो दर्जन से अधिक विद्यार्थियों के लिए छात्रवृत्ति की घोषणाएं की गईं। शहर की समाजसेवी कविता गंगोला पिछले कई वर्षों से निर्धन गरीब छात्र-छात्राओं को आर्थिक मदद करती आ रही हैं। और उन्होंने बालिकाओं की शिक्षा एवं भविष्य के लिए सोसाइटी द्वारा की जा रही इस पहल की सराहना की। और इस कार्य को आगे बढ़ाने में भी अपनी सहमति दी। नैनीताल शहर के दंत चिकित्सक डॉ. अनिरुद्ध अभिनव गंगोला ने इन बालिकाओं के स्वास्थ्य के प्रति अपनी प्रतिबद्धता व्यक्त करते हुए घोषणा की कि इनकी विद्यालयी शिक्षा पूर्ण होने तक प्रत्येक वर्ष नियमित दंत परीक्षण तथा दाँतों से संबंधित सभी आवश्यक उपचार निःशुल्क किए जाएंगे। शहर के प्रतिष्ठित
शेरवुड कॉलेज एवं रामा मॉन्टेसरी स्कूल का विशेष सहयोग
कार्यक्रम के सफल आयोजन में शेरवुड कॉलेज के प्रधानाचार्य अमनदीप संधू का विशेष योगदान रहा। उनके द्वारा कार्यक्रम की विभिन्न व्यवस्थाओं में महत्वपूर्ण सहयोग प्रदान किया गया तथा बच्चों के लिए आवश्यक वस्तुएँ भी उपलब्ध कराई गईं। संस्था के संस्थापक वैभव जोशी को आश्वस्त किया कि भविष्य में भी संस्था को जब और जहाँ उनकी आवश्यकता होगी, वे हरसंभव सहयोग प्रदान करेंगे। बता दे आज के कार्यक्रम में शहर के प्रतिष्ठित रामा मॉन्टेसरी स्कूल की संस्थापक नीलू एलन्स द्वारा कार्यक्रम में उपस्थित सभी बच्चों अभिभावक और अतिथियों को जलपान कराया गया। आज का कार्यक्रम मे
सीआरएसटी इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य मनोज पांडे का विशेष योगदान रहा। कार्यक्रम में कुर्मांचल बैंक के पूर्व अध्यक्ष विनय साह, वरिष्ठ पत्रकार और समाजसेवी के साथ नैनीताल समाचार के संपादक राजीव लोचन साह, प्रमुख होटल व्यवसायी आलोक साह सहित नगर के कार्यक्रम में मौजूद अन्य गणमान्य लोगों द्वारा संस्था के युवा आयोजक वैभव जोशी और उनकी टीम के प्रयासों की सराहना की और उनकी भूरी भूरी प्रशंसा की, कार्यक्रम में मौजूद
सभी वक्ताओं ने कहा कि जरूरतमंद बच्चों की शिक्षा एवं उनके भविष्य की जिम्मेदारी केवल सरकार की ही नहीं, बल्कि समाज के प्रत्येक सक्षम व्यक्ति की भी है। समाज के विभिन्न वर्गों की सामूहिक सहभागिता से ही बच्चों को बेहतर अवसर उपलब्ध कराए जा सकते हैं।
कार्यक्रम की सफलता में पार्वती प्रेमा जगाती सरस्वती विहार के वरिष्ठ अध्यापक अजय रावत का भी विशेष योगदान रहा। हिलट्रेक सोसाइटी ने उनके बहुमूल्य योगदान के लिए कोटि-कोटि धन्यवाद एवं आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम में संस्था के संस्थापक वैभव जोशी के ताऊजी नवीन जोशी एवं चाचा विनोद जोशी तथा सोसाइटी की को-फाउंडर अद्विका की माता मंजुलता कोहली का भी महत्वपूर्ण सहयोग प्राप्त हुआ। कार्यक्रम के समापन अवसर पर आयोजक वैभव के पिता आलोक जोशी एवं उनकी माता सुनीता जोशी ने संयुक्त रूप से उपस्थित सभी अतिथियों, गणमान्य नागरिकों, शिक्षाविदों, व्यवसायियों, सहयोगकर्ताओं, अभिभावकों एवं कार्यक्रम को सफल बनाने में प्रत्यक्ष एवं अप्रत्यक्ष रूप से योगदान देने वाले सभी का हृदय से आभार व्यक्त किया।
उन्होंने कहा कि समाज के विभिन्न वर्गों द्वारा एकजुट होकर इन बालिकाओं की शिक्षा एवं भविष्य के लिए आगे आना अत्यंत प्रेरणादायक है। उन्होंने सभी सहयोगकर्ताओं से भविष्य में भी इसी प्रकार अपना स्नेह एवं सहयोग बनाए रखने का अनुरोध किया। वैभव ने कहा इस छात्रवृत्ति कार्यक्रम में हल्द्वानी के निधन गरीब परिवार की छात्राओं को भी जोड़ा जाएगा। इस मौके पर कार्यक्रम में विनय साह, आलोक साह, राजीव लोचन साह, मारुति साह, परी साह, अर्चित विगोय, नीलू एलन्स, कविता गंगोला, वासु साह, गिरीश संजय तिवारी, डॉ. अनिरुद्ध अभिनव गंगोला, अश्वनी साह, सीआरएसटी इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य मनोज पांडे, सैनिक स्कूल के प्रधानाचार्य बी.एस. मेहता, विभिन्न विद्यालयों के प्रधानाचार्य, शिक्षकगण एवं संबंधित बालिकाओं के अभिभावक उपस्थित रहे। कार्यक्रम का सफल संचालन वाणी के मधुर हेमंत बिष्ट द्वारा किया गया।

























