November 17, 2026
ww yyyy ppp new lll mkl

*एरीज ने किया “3.6 मीटर डॉट के साथ ब्रह्मांड की खोज

0
1006169636
222 aaaa bbb cccc dddd eeee ffff gggg hhhh iii jjjj kkkk lll mmm nnnn ooo pppp qqq zzzzz

प्रेक्षण से वैज्ञानिक परिणाम तक” हुआ कार्यशाला का आयोजन

नैनीताल। सरोवर नगरी की प्रतिष्ठित आर्यभट्ट प्रेक्षण विज्ञान शोध संस्थान (एरीज), नैनीताल द्वारा 16 से 20 नवंबर 2026 तक मनोरा पीक एवं देवस्थल परिसरों में ‘3.6 मीटर DOT के साथ ब्रह्मांड की खोज’ (Exploring the Cosmos with 3.6-meter DOT – ExCoDOT) कार्यशाला के दूसरे संस्करण का आयोजन किया जा रहा है। एरीज में स्थापित 3.6 मीटर देवस्थल ऑप्टिकल टेलीस्कोप (DOT) भारत की सबसे बड़ी ऑप्टिकल दूरबीन है, जिसका संचालन एक राष्ट्रीय सुविधा के रूप में किया जाता है। यह दूरबीन प्रकाशीय एवं निकट-अवरक्त तरंगदैर्ध्य में इमेजिंग तथा स्पेक्ट्रोस्कोपी अवलोकनों के लिए अत्याधुनिक उपकरणों से सुसज्जित है। हाल ही में इस दूरबीन ने उद्घाटन के बाद से सफल वैज्ञानिक प्रेक्षणों के दस वर्ष पूरे किए हैं।

ExCoDOT-2026 कार्यशाला का उद्देश्य युवा खगोलविदों एवं शोधकर्ताओं को 3.6 मीटर दूरबीन की क्षमताओं और इसके वैज्ञानिक उपयोगों से परिचित कराना है। कार्यशाला के दौरान प्रेक्षण प्रस्ताव तैयार करने एवं प्रस्तुत करने से लेकर दूरबीन से प्रेक्षण करने, प्राप्त आँकड़ों के प्रसंस्करण एवं विश्लेषण तथा महत्वपूर्ण वैज्ञानिक अनुसंधान की संभावनाओं की पहचान करने तक की संपूर्ण प्रक्रिया की जानकारी दी जा रही है। एरीज के विभिन्न वैज्ञानिक एवं शोधार्थी व्याख्यानों तथा डेटा विश्लेषण के व्यावहारिक सत्रों के माध्यम से प्रतिभागियों को प्रशिक्षण देंगे। देशभर के विभिन्न विश्वविद्यालयों एवं शोध संस्थानों से लगभग 45 युवा खगोलविद इस कार्यशाला में भाग ले रहे हैं।

कार्यशाला का उद्घाटन एरीज के अधिष्ठाता (डीन) एवं इंजीनियरिंग विभाग के अध्यक्ष डॉ. बृजेश कुमार द्वारा किया गया। इस अवसर पर उन्होंने दूरबीन की क्षमताओं एवं खगोलीय अनुसंधान में इसकी भूमिका पर प्रकाश डाला। कार्यशाला के संयोजक डॉ. सौरभ शर्मा हैं, जो 3.6 मीटर दूरबीन के प्रभारी खगोलविद भी हैं। ExCoDOT-2026 भारतीय खगोलविदों की अगली पीढ़ी को अत्याधुनिक खगोलीय अनुसंधान के लिए प्रशिक्षित करने, शोध क्षमताओं के विकास तथा 3.6 मीटर दूरबीन के वैज्ञानिक उपयोग को बढ़ावा देने की दिशा में एरीज की एक महत्वपूर्ण पहल है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *