November 17, 2026
ww yyyy ppp new lll mkl

मानदेय व स्थायीकरण की मांग को लेकर भोजनमाताएओ ने किया गांधी चौक पर प्रदर्शन

0
1006170956
222 aaaa bbb cccc dddd eeee ffff gggg hhhh iii jjjj kkkk lll mmm nnnn ooo pppp qqq zzzzz

डीएम के माध्यम से मुख्यमंत्री को भेजा ज्ञापन

नैनीताल। सरोवर नगरी में न्यूनतम १८ हजार रुपये मानदेय और स्थायीकरण समेत ११ सूत्रीय मांगों को लेकर भोजनमाताएं मंगलवार से दो दिवसीय प्रदेशव्यापी हड़ताल पर गांधी चौक में एकत्र होकर धरना प्रदर्शन किया और वहां से जुलूस की शक्ल में कलेक्टर तक पहुंची और जिलाधिकारी के माध्यम से मुख्यमंत्री धामी को ज्ञापन भेजा। और मांगों पर शीघ्र कार्रवाई की मांग की।
ज्ञापन में कहा गया है कि राजकीय विद्यालयों में भोजनमाताएं वर्षों से बच्चों के लिए मध्यान्ह भोजन तैयार करने की जिमेदारी निभा रही हैं लेकिन उन्हें महज तीन हजार रुपये के आसपास मानदेय दिया जा रहा है। महंगाई के दौर में इतनी कम राशि से परिवार का भरण.पोषण करना मुश्किल है। भोजन बनाने के अलावा उनसे सफाई, बागवानी और चौकीदारी जैसे अतिरिक्त कार्य भी कराए जाते हैं। परीक्षा व प्रशिक्षण और चुनाव ड्यूटी में भी उनकी सेवाएं ली जाती हैं लेकिन अतिरिक्त काम का अलग से पारिश्रमिक नहीं दिया जाता। संगठन की अध्यक्ष तुलसी देवी ने बताया कि दो दिवसीय हड़ताल में बुधवार को धरना प्रदर्शन के बाद डीएम कार्यालय जाकर सीएम को संबोधित ज्ञापन दिया गया और दूसरे दिन बुधवार (आज) को हल्द्वानी में प्रदर्शन किया जाएगा। इस मौके पर राधा देवी, कुसुम देवी, जानकी देवी, लीला जोशी, ममता, सरिता,शोभा देवी,संतोष देवी, पुष्पा, शालिनी, हेमा,अनीता,चंपा, कोमल,बसंती, माया,सुशील, उर्मिला, मंजू,राधा, व अन्य भजन माताएं मौजूद थी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *