October 31, 2026
ww yyyy ppp new lll mkl
1004806234
222 aaaa bbb cccc dddd eeee ffff gggg hhhh iii jjjj kkkk lll mmm nnnn ooo pppp qqq zzzzz

हरमन माइनर स्कूल में लड़कियों को स्वस्थ, शसक्त, सक्षम और स्वयं के प्रति जागरूक करने के उद्देश्य से कार्यशाला की आयोजित

भीमताल नैनीताल। आशा फाउंडेशन की अध्यक्ष आशा शर्मा द्वारा शुक्रवार को भीमताल में स्थित एच जी एस हरमन माइनर स्कूल में लड़कियों को स्वस्थ, शसक्त, सक्षम और स्वयं के प्रति जागरूक करने हेतु विद्यालय सभागार में में कार्यशाला आयोजित की गई। इस दौरान 250 बालिकाओं को रियूज़बल पैड्स फ्री वितरित किया गया। बालिकाओं को स्वयं स्तन परीक्षण करने हेतु जागरूक किया गया। जिससे वो स्वयं और अपने परिवार में सभी महिलाओं को बता सके।सर्वाइकल (बच्चेदानी के मुंह का) कैंसर और स्तन कैंसर जैसी गंभीर बीमारी से समय रहते बचाव किया जाए तो हम बच सकते हैं। आज उनको स्वयं स्तन परीक्षण बताते हुए उनको स्वस्थ के प्रति सचेत रहने के लिए प्रेरित किया गया। आज विद्यालय में बालिकाओं के लिए बाजार में उपलब्ध सैनिटरी पैड्स से स्वस्थ और पर्यावरण पर होने वाले नुकसान से छुटकारा पाने हेतु उनको नष्ट करने हेतु इंसीनरेटर लगाया गया।आज यह पैड्स नष्ट करने हेतु मशीन नैनीताल बैंक द्वारा लगवाई गई।लगभग 250 बालिकाओं को प्रेरित किया गया। संस्था की अध्यक्ष आशा शर्मा ने बताया कि उनकी यह मुहिम जिसके अंतर्गत महिलाओं और बेटियों को लगातार कैंसर जैसी गंभीर बीमारी के प्रति जागरूक करने हेतु चल रही है। वो युवाओं के बिना अधूरी है। अगर आज का युवा जागरूक होता है तो आने वाली एक भावी पीढ़ी स्वस्थ, सशक्त होती हैं। इस मौके पर कार्यक्रम में मुन्नी तिवारी, बच्चे सिंह नेगी, वीरेंद्र आर्य, निखिल मनराल, उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *