October 31, 2026
ww yyyy ppp new lll mkl

एक नए युग की रचनाकार थीं पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय इंदिरा गांधी

0
1005977658
222 aaaa bbb cccc dddd eeee ffff gggg hhhh iii jjjj kkkk lll mmm nnnn ooo pppp qqq zzzzz

कांग्रेस महिला जिला उपाध्यक्ष खष्टी बिष्ट ने दी भावभीनी श्रद्धांजलि

भवाली नैनीताल।अंतर्राष्ट्रीय मंचों पर भारत का मान बढ़ाने वाली और देश में प्रगति की पर्याय रही भारत की प्रथम महिला प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी की पुण्यतिथि पर उन्हें भवाली के सभागार में कांग्रेस कार्यकर्त्ताओं के द्वारा भावभीनी श्रद्धांजलि दी गई तथा उनके चित्र पर माल्यार्पण कर पुष्पांजलि की गई। जिला महिला कांग्रेस अध्यक्ष श्रीमती खष्टी बिष्ट कहती हैं कि देश के विकास के लिए निःस्वार्थ भाव से जो सेवा उन्होंने की है, वह अप्रतिम है। उन्होंने छोटे किसानों और उद्यमियों के लिए बैंको का राष्ट्रीकरण करवाकर वंचितों को मुख्यधारा से जोड़ने का महत्वपूर्ण कार्य किया। बांग्लादेश जैसे गृह युद्ध झेल रहे राष्ट्र को स्वतंत्र कराकर अंतरराष्ट्रीय मंच पर भारत की राजनैतिक दृढ़ता का परिचय दिया। विश्व के विकसित देशों की आँखों में आँखें डालकर 1974 में परमाणु परीक्षण कराकर भारत को शक्ति संपन्न कराया। श्रीमती बिष्ट कहती हैं कि उनके द्वारा लिए गए निर्णयों से ही आज भारत की नींव मज़बूत हो पाई है। चाहे गरीबी उन्मूलन के लिए प्रयास हों अथवा गुट निरपेक्ष को बढ़ावा देकर सहभागिता के साथ विकास की अवधारणा, चाहे बैंकिंग, विज्ञान, विदेश नीति हो अथवा अंतरिक्ष की तरफ कदम। ये सब उनका दूरदर्शी और जनहित के स्वर्णिम स्वप्नों का परिणाम है जो आज धरातल पर साकार होता दिखाई देता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *