October 31, 2026
ww yyyy ppp new lll mkl

प्रतिष्ठित सेंट जॉन्स स्कूल, में छात्र-छात्राओं ने ‘नेक्सस 2026’ प्रदर्शनी मे बिखेरे प्रतिभा के रंग

0
1005976873
222 aaaa bbb cccc dddd eeee ffff gggg hhhh iii jjjj kkkk lll mmm nnnn ooo pppp qqq zzzzz

मुख्य अतिथि विधायक सरिता आर्या ने किया छात्र-छात्राओं का उत्साह वर्धन

नैनीताल। सेंट जॉन्स स्कूल, नैनीताल में शनिवार ‘नेक्सस 2026 – आर्ट , साइंस , क्राफ्ट एवं ऐपन एग्जीबिशन का भव्य आयोजन किया गया। इस अवसर पर नैनीताल विधायक सरिता आर्या मुख्य अतिथि एवं सांसद प्रतिनिधि गोपाल सिंह रावत विशिष्ट अतिथि के रूप में शामिल हुएं। प्रदर्शनी में विद्यार्थियों ने अपनी प्रतिभा, रचनात्मकता, मेहनत और नवाचार का उत्कृष्ट प्रदर्शन कर उपस्थित अतिथियों एवं दर्शकों का मन मोह लिया।
प्रदर्शनी में विद्यार्थियों ने गणित, विज्ञान, सोशल साइंस (सामाजिक विज्ञान), आर्ट, साइंस, क्राफ्ट एवं उत्तराखंड की पारंपरिक ऐपण कला सहित विभिन्न विषयों पर आधारित आकर्षक मॉडल, प्रोजेक्ट और कलात्मक प्रस्तुतियाँ प्रदर्शित कीं। बच्चों ने अपने विषयों को केवल पुस्तकीय ज्ञान तक सीमित न रखते हुए उन्हें रचनात्मक एवं व्यावहारिक रूप में प्रस्तुत किया। गणितीय अवधारणाओं को सरल ढंग से समझाने वाले मॉडल, विज्ञान के प्रयोगों एवं वैज्ञानिक सिद्धांतों पर आधारित प्रोजेक्ट, सामाजिक विज्ञान के माध्यम से समाज, इतिहास और पर्यावरण से जुड़े विषयों की जानकारी तथा कला एवं क्राफ्ट की सुंदर कृतियाँ प्रदर्शनी का विशेष आकर्षण रहीं।
विद्यार्थियों द्वारा तैयार किए गए प्रत्येक मॉडल और प्रोजेक्ट में उनकी मेहनत, कल्पनाशीलता, विषय की समझ और कुछ नया सीखने की उत्सुकता स्पष्ट दिखाई दी। पारंपरिक ऐपण कला की प्रस्तुतियों ने उत्तराखंड की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत को सुंदर ढंग से सामने रखा। बच्चों की आकर्षक सजावट, विषयों की स्पष्ट व्याख्या और आत्मविश्वास के साथ दी गई प्रस्तुतियों ने पूरी प्रदर्शनी को मनमोहक एवं ज्ञानवर्धक बना दिया। विद्यार्थियों ने यह साबित किया कि सही मार्गदर्शन और अवसर मिलने पर वे अपनी प्रतिभा से नई संभावनाओं के द्वार खोल सकते हैं। मुख्य अतिथि विधायक सरिता आर्या ने कक्षाओं में जाकर प्रदर्शनी का अवलोकन किया और विद्यार्थियों से उनके मॉडलों एवं प्रोजेक्ट्स के बारे में जानकारी प्राप्त की। उन्होंने बच्चों के प्रयासों, मेहनत, रचनात्मक सोच और प्रस्तुतीकरण की सराहना की। उन्होंने कहा कि इस प्रकार की प्रदर्शनियाँ विद्यार्थियों में वैज्ञानिक दृष्टिकोण, तार्किक क्षमता, आत्मविश्वास, टीम भावना और समस्या के समाधान की योग्यता विकसित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती हैं। शिक्षा का उद्देश्य केवल पुस्तकीय ज्ञान प्राप्त करना नहीं, बल्कि उस ज्ञान को जीवन में उपयोगी बनाना भी है। ऐसे आयोजन बच्चों को अपनी प्रतिभा पहचानने और उसे निखारने का अवसर प्रदान करते हैं। इस मौके पर कार्यक्रम में आलोक जोशी प्रधानाचार्य मिडिल स्कूल नैनीताल,डॉ. अशोक उप्रेती विभागाध्यक्ष, डॉ. पुष्पा अधिकारी, शिक्षा विभाग कुमाऊँ विश्वविद्यालय, कविता गंगोला जिला उपाध्यक्ष, महिला मोर्चा, गीता रावत, पूर्व भाजपा मंडल अध्यक्ष आनंद बिष्ट, भगवत सिंह रावत( सभासद), पीएलवी जानकी बिष्ट, हरीश राणा, विधानसभा सोशल मीडिया संयोजक भारत सिंह मेहरा, दीपा चौधरी, कनिका रावत राणा, करण साह एवं हल्द्वानी छात्रसंघ अध्यक्ष आर्यन बेलवाल सहित अन्य गणमान्य लोग उपस्थित रहे।
विद्यालय के प्रबंधक राहुल थॉमस एवं प्रधानाचार्य विनीता रावत के मार्गदर्शन में आयोजित इस प्रदर्शनी में विद्यालय की उप-प्रधानाचार्य पूनम बिष्ट, ज्योति त्रिपाठी, अनीता बोरा, आशा जोशी, लता फर्त्याल, रुचि साह, विक्रम सिंह रावत, किरन मेर, पल्लवी जोशी, किरन रतूड़ी, शाहीन, पूजा आर्या, लवी जोशी, तुलसी, पूनम, रेनू एवं समस्त कार्यालय स्टाफ का महत्वपूर्ण योगदान रहा। अंत में विद्यार्थियों की उत्कृष्ट प्रस्तुतियों की सराहना करते हुए सेंट जॉन्स स्कूल प्रबंधन, प्रधानाचार्य, शिक्षकों, कर्मचारियों और सभी प्रतिभागी विद्यार्थियों को इस सफल आयोजन के लिए बधाई एवं शुभकामनाएँ दी गईं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *