July 1, 2026
ww yyyy ppp new pp lll mkl 444 555
666 777 888
1004458451
012 013
111 222 333

*नैनीताल पुलिस में पदोन्नति का उल्लास:

सीओ अमित कुमार सैनी बने अपर पुलिस अधीक्षक

, सुनील बिष्ट बने इंस्पेक्टर*_

एसएसपी डॉ0 मंजूनाथ टी.सी. ने पीपिंग सेरेमनी में कंधे पर अलंकार लगा दीं बधाई और शुभकामनाएं

नैनीताल। पुलिस विभाग में आज पदोन्नति के अवसर पर बेहद गरिमामय ‘पीपिंग सेरेमनी’ का आयोजन किया गया। जनपद में तैनात सीओ हल्द्वानी श्री अमित कुमार सैनी को अपर पुलिस अधीक्षक तथा उपनिरीक्षक श्री सुनील बिष्ट को निरीक्षक पद पर पदोन्नत होने पर वरिष्ठ अधिकारियों द्वारा सम्मानित किया गया।

इस गौरवपूर्ण अवसर पर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नैनीताल, डॉ0 मंजूनाथ टी.सी. द्वारा दोनों पदोन्नत अधिकारियों के कंधों पर पारंपरिक रूप से अलंकार व सितारे सुसज्जित किए गए। एसएसपी ने दोनों अधिकारियों को बधाई देते हुए उनके द्वारा अब तक दी गई सेवाओं की मुक्तकंठ से सराहना की। उन्होंने कहा कि दोनों अधिकारियों ने अपने सेवाकाल में कानून-व्यवस्था को सुदृढ़ बनाए रखने में अनुकरणीय योगदान दिया है और उम्मीद जताई कि नए दायित्वों के साथ वे जनसेवा के नए कीर्तिमान स्थापित करेंगे।

सराहनीय रहा है सेवाकाल:-
🔸अपर पुलिस अधीक्षक श्री अमित कुमार सैनी: वर्ष 2017 बैच के पीपीएस अधिकारी श्री अमित कुमार सैनी का सेवाकाल बेहद शानदार रहा है। उन्होंने जनपद ऊधम सिंह नगर में सीओ रुद्रपुर, पंतनगर व काशीपुर तथा जनपद चमोली में सीओ कर्णप्रयाग व चमोली के रूप में अपनी सेवाएं दीं। इसके बाद जनपद नैनीताल में क्षेत्राधिकारी भवाली, लालकुआं, रामनगर और हल्द्वानी जैसे महत्वपूर्ण सर्किलों में तैनात रहकर कानून-व्यवस्था बनाए रखने में अत्यंत महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। अपनी सराहनीय सेवा के दौरान इन्हें 02 सराहनीय सेवा सम्मान मेडल/चिन्ह से भी सम्मानित किया जा चुका है।

🔸निरीक्षक श्री सुनील बिष्ट: प्रमोट होकर इंस्पेक्टर बने श्री सुनील बिष्ट नैनीताल जनपद से पूर्व ऊधमसिंहनगर और अल्मोड़ा जिले के विभिन्न थानों में नियुक्त रहकर अपनी कर्तव्यनिष्ठा और कुशल कार्यप्रणाली का परिचय दे चुके हैं।

नैनीताल पुलिस लाईन में आयोजित इस गरिमामय सेरेमनी के दौरान एसपी नैनीताल डॉ0 जगदीश चंद्र, एसपी दूरसंचार श्री रेवाधर मठपाल, श्रीमती अंजना नेगी सीओ नैनीताल, श्री अंकित थपलियाल सीओ(UT), श्री विनय सिंह सीओ (UT) तथा प्रतिसार निरीक्षक पुलिस लाइन नैनीताल श्री हरकेश सिंह सहित अन्य पुलिस अधिकारी व कर्मचारी मौजूद रहे। सभी ने पदोन्नत अधिकारियों को मिठाई खिलाकर उनके उज्जवल भविष्य की कामना की।

999 010 011 zzz

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *