November 16, 2026
ww yyyy ppp new lll mkl

जीआईसी भूमियाधार की छात्रा साक्षी आर्या राज्य स्तरीय खो खो प्रतियोगिता के लिए हुई  चयनित

0
1006151420
222 aaaa bbb cccc dddd eeee ffff gggg hhhh iii jjjj kkkk lll mmm nnnn ooo pppp qqq zzzzz

नैनीताल । नैनीताल जिले के भीमताल विकास खंड के तहत  राजकीय इंटर कॉलेज भूमियाधार की मेधावी छात्रा साक्षी आर्या का चयन राज्य स्तरीय विद्यालय शिक्षा खो खो प्रतियोगिता के लिए हुआ है। साक्षी आर्या की इस शानदार कामयाबी से विद्यालय और क्षेत्र में हर्ष का माहौल है।
इससे पहले साक्षी आर्या ने देवीपुरा में आयोजित जिला स्तरीय प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन किया। जिसके आधार पर उसका चयन राज्य स्तर के लिए हुआ। यह राज्य स्तरीय प्रतियोगिता १३ नवंबर से १६ नवंबर तक देहरादून जिले में आयोजित की जाएगी।विद्यालय की खेल शिक्षिका पूजा बिष्ट ने साक्षी आर्या की इस सफ लता पर खुशी जताते हुए कहा कि साक्षी आर्या एक बेहद लगनशील और मेहनती खिलाड़ी है। उन्होंने पूरा विश्वास जताया है कि साक्षी आर्या राज्य स्तर पर भी शानदार प्रदर्शन कर विद्यालय का नाम रोशन करेगी।साक्षी के चयन पर प्रधानाचार्य त्रिभुवन अग्रगामी, शिक्षक नारायण सिंह महरा, प्रकाश चन्द्र, हीरा लाल, विजय अधिकारी, आंनद सिंह, हरीश कुमार, कृष्ण चन्द्र, प्रमोद तिवारी, दीप हरबोला, प्रियंका पांडे व विधायक सरिता आर्या ने खुशी व्यक्त कर उनके बेहतर उज्जवल भविष्य की कामना की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *