November 16, 2026
ww yyyy ppp new lll mkl

काली नदी से हंसेश्वर तक ८ किमी. का रिवर रन किया छात्रों ने

0
1006150770
222 aaaa bbb cccc dddd eeee ffff gggg hhhh iii jjjj kkkk lll mmm nnnn ooo pppp qqq zzzzz

नैनीताल । उत्तराखंड पर्यटन विकास परिषद पिथौरागढ़ द्वारा प्रायोजित हिमानी एडवेंचर द्वारा संचालित ६ दिवसीय रिवर राफटिंग प्रशिक्षण रविवार को चौथे दिन भी गोरी व काली नदी में जारी रहा।
हिमानी एडवेंचर के अध्यक्ष राज्य निर्माण सेनानी दिनेश गुरुरानी ने कहा कि प्रशिक्षण के चौथे दिन व पौधारोपण अभियान के ८५३वें दिन काली नदी के किनारे विजय यात्रा राफटिंग कैंप परिसर मैं कैंप के संचालक विजय पाल के नेतृत्व में पौधारोपण किया । रिवर राफटिंग प्रशिक्षण का शुभारंभ उत्तराखंड पर्यटन विभाग पिथौरागढ़ में प्रशासनिक अधिकारी राजेंद्र धामी द्वारा पौधारोपण के साथ किया गया। इस अवसर पर उनको स्मृति चिन्ह देकर सममानित किया। राजेंद्र धामी ने कहा कि राफटिंग प्रशिक्षण से क्षेत्र में जहां पर्यटक जुड़ेंगे वही छात्रों को रोजगार के अवसर मिलेंगे। छात्रों को पेडलिंग, तेराकी के साथ नदी रेस्कयू के तहत फि लिप व रिफि लिप व आपदा प्रबंधन की जानकारी दी वही छात्रों को जौलजीवी जीआईसी स्थित काली नदी से हंसेश्वर तक ८ किलोमीटर का रिवर रन कराया।राफटिंग से पूर्व छात्रों द्वारा स्वच्छता कार्यक्रम चलाया गया। छात्रों को हिमालय बचाओ अभियान के तहत नदी स्वच्छता शपथ दिलाई गई।दिनेश गुरु रानी ने कहा कि यह प्रशिक्षण जारी रहेगा। प्रशिक्षण रिवर गाइड मनोहर सिंह ऐरी, विनोद धामी, पद्म सिंह, राजेंद्र सिंह, अजय धामी तथा नवीन राना व दमन ने दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *