September 24, 2026
ww yyyy ppp new lll mkl
222 aaaa bbb cccc dddd eeee ffff gggg hhhh iii jjjj kkkk lll mmm nnnn ooo pppp qqq zzzzz

सरोवर नगरी में 26 तारीख को मनाया जाएगा मोहर्रम

नैनीताल। सरोवर नगरी में मुहर्रम कमेटी नैनीताल द्वारा बैठक कर आगामी मोहर्रम को लेकर जानकारी देते हुए संस्था के अध्यक्ष (सदर) नाजिम बक्श ने बताया मुहर्रम 26 जून को मनाया जायेगा। मुहर्रम चाँद की एक तारीख हो गई है कल 16/6/2026 को मुहर्रम का चाँद नज़र आया इस साल मुहर्रम का यौमे अशुरा 26 जून को होगा और मीटिंग मे तय हुआ की चाँद की 1 तारीख (17 जून 2026) को कर्बला सुखाताल मे बाद नमाज़े जोहर परचम कुसाई की जाएगी और 23 जून 2026 को चाँद की 7 तारीख को जुलुस अलम व महफ़िल ज़िक्र ए हुसैन रज़ा क्लब मे किया जायेगा और चाँद की 9 तारीख 25 जून 2026 को सुबह मे आम लंगर (भंडरा) किया जायेगा 25 जून को शहादत की रात को ताजियो का जुलुस अपने निर्धारित मार्ग पर निकला जायेगा और 26 जुन को यौमे आशुरा के दिन मे ताजियो का जुलुस निकला जायेगा जो देर रात सुखाताल स्थिति कर्बला मे सम्पन होगा सभी कार्यक्रम के लिए कमेटी ने तैयारी शुरू कर दी है और दूसरी तरफ ताजीयों का काम शुरू करने की तैयारी भी शुरू कर दि गई है। इस मौके पर बैठक मे कमेटी के अध्यक्ष नाज़िम बक्श, सरपरस्त अतीक हुसैन, मो नसीम, उपाध्यक्ष सदर तस्लीम बक्श, उपाध्यक्ष 2 समीर अहमद मन्नू, महा सचिव समीर
अली, सचिव मो०क़ासिम, कोषाध्यक्ष मो० अज़ीम, आरिफ हुसैन, सदस्य राशीद वारसी, शाहिद वारसी मो० मोईन, सऊद बक्श, यकजान, इमरान हुसैन, इल्यास अहमद, सालिक, आतिफ बक्श, साहिल, मो० अनस, अशरफ, रिहान, फैज़ान, सारिम, अनस, अब्दुल्लाह, रिहान अहमद, आदि लोग शामिल थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *