June 17, 2026
ww yyyy ppp new pp lll mkl 444 555
666 777 888

मन्ना उस्ताद हॉकी क्लब गौडा व मारकंडे हॉकी क्लब शाहबाद जीते

0
1004290035
012 013
111 222 333

नैनीताल । नैनीताल में चल रही १००वीं अखिल भारतीय ट्रेडर्स कप हॉकी प्रतियोगिता में मंगलवार को पहला मैच पोस्ट ऑफि स रिक्रीशन क्लब मुंबई और मन्ना उस्ताद हॉकी क्लब गौडा के मध्य खेला गया जिसमे २-६ से जीत दर्ज की गौडा की टीम ने।
बता दें माध्यन्तर तक गौडा की टीम ४-० से आगे थी, खेल के ३,६,१६ व २३वें मिनट मे गौडा के आकाश ने गोल किये जबकि  ३९वें मिनट मे आशीष तथा ४३वें मिनट मे दिव्यांशु ने गोल किया वहीं मुंबई की तरफ से  ४२ व ५७वें मिनट मे अभिषेक ने गोल किये इस तरह ये मैच गोण्डा ने २-० से अपने नाम कर सेमी लीग मे प्रवेश किया।
प्रतियोगिता का दूसरा मैच ऋषि मारकंडे हॉकी क्लब शाहबाद और एनईआर वाराणसी के मध्य खेला गया जिसमें ४-०  से साहबाद ने जीत दर्ज कर सेमी लीग मे प्रवेश किया।  माध्यन्तर तक साहबाद २-० से आगे थी, खेल के १५वें मिनट मे दीपक तथा २६वें मिनट नवीन,३९वें मिनट मे सुनील मान और ५४वें मिनट मे सौरभ ने एक एक गोल किये।अंपायर लाल खान, फैजान, माहेश्वर नेगी, मोहित रावत, मनीष द्विवेदी तथा उद्घोषक मनोज चौहान वहीं तकनिकी समिति राजेश साह, रोहित साह, दीपक साह, ललित साह, कैलाश बोरा, संजय गुप्ता और राजीव मल्होत्रा थे। प्रतियोगिता के आयोजक सचिव चंद्र लाल साह, महासचिव मनोज जोशी, उपाध्यक्ष प्रो.देवेंद्र सिंह बिष्ट समेत पंकज बर्गली समेत डीएसए परिवार प्रतियोगिता को सफल बनाने में जुटा रहा।

999 010 011 zzz

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *