September 22, 2026
ww yyyy ppp new lll mkl

नैनीताल में ब्लाक स्तरीय हॉकी प्रतियोगिता का हुआ आयोजन

0
1004151479
222 aaaa bbb cccc dddd eeee ffff gggg hhhh iii jjjj kkkk lll mmm nnnn ooo pppp qqq

नैनीताल । सरोवर नगरी के प्रतिष्ठित मोहन लाल साह बालिका इंटर कॉलेज के संयोजन में ब्लॉक स्तरीय हॉकी प्रतियोगिता का आयोजन मोहन लाल साह बालिका इंटर कॉलेज के खेल मैदान में किया गया।
प्रतियोगिता में  भीमताल ब्लाक  के चार विद्यालयों को कुल १०० बालक बालिकाओं ने प्रतिभाग किया जिसमे अंडर १४, अंडर १७ तथा  अंडर १९ में बालक बालिकाओं का चयन जिला स्तरी हॉकी प्रतियोगिता हेतु किया गया। प्रतियोगिता का प्रारंभ प्रधानाचार्य मोहन लाल साह बालिका इंटर कॉलेज  शबनम अहमद व पूनम दुहन ने किया। ब्लॉक खेल समन्वयक  अजय कुमार, कंचन रावत,  पुष्पा दरमवाल, गौतम साह, जनक बिष्ट ,अनुराग, कमल बिष्ट ,भागवत मेर व सुनील कुमार समस्त बालिका स्टाफ  व कुछ अभिभावक भी उपस्थित रहे। हर वर्ग में १८ छात्र छात्राओं का चयन किया गया। प्रधानाचार्य ने सभी बचों को शुभकामनाएं प्रेषित की, इसमें मोहन लाल साह बालिका विद्या मंदिर, राजकीय बालिका इंटर कॉलेज नैनीताल, भारतीय शहीद सैनिक विद्यालय नैनीताल,सीआरएसटी इंटर कॉलेज नैनीताल और निशांत स्कूल ने प्रतिभाग किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *