November 7, 2026
ww yyyy ppp new lll mkl

उत्तराखण्ड पुलिस के दो अधिकारियों को उत्कृष्ट सेवाओं के लिए मिला सम्मान

0
1006056154
222 aaaa bbb cccc dddd eeee ffff gggg hhhh iii jjjj kkkk lll mmm nnnn ooo pppp qqq zzzzz

डॉ. जगदीश चन्द्र को राष्ट्रपति पुलिस पदक तथा श्री हरबन्स सिंह को गोल्ड मेडल से किया गया अलंकृत।

देहरादून नैनीताल।उत्तराखण्ड पुलिस के अधिकारियों द्वारा कर्तव्यनिष्ठा, उत्कृष्ट कार्यकुशलता एवं कानून व्यवस्था बनाए रखने में किए गए सराहनीय कार्यों के लिए दो अधिकारियों को सम्मानित किया गया। बता दे डॉ. जगदीश चन्द्र (आईपीएस ) को सराहनीय सेवा पदक से सम्मानित किया गया। केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह एवं मा. मुख्यमंत्री उत्तराखण्ड पुष्कर सिंह धामी ने शुक्रवार को रिजर्व पुलिस लाइन, देहरादून में आयोजित उत्तराखण्ड पुलिस के राष्ट्रपति पुलिस निशान अलंकरण समारोह में प्रतिभाग किया। इस अवसर पर मा. केंद्रीय गृह मंत्री द्वारा सराहनीय सेवा के लिए डॉ. जगदीश चन्द्र (आईपीएस ), पुलिस अधीक्षक अपराध एवं यातायात, नैनीताल को पदक प्रदान कर सम्मानित किया गया। वही हरबन्स सिंह, एसपी हल्द्वानी को गोल्ड मेडल से किया गया सम्मानित।*

पुलिस महानिरीक्षक कुमाऊँ परिक्षेत्र, नैनीताल निवेदिता कुकरेती द्वारा हरबन्स सिंह, एसपी हल्द्वानी को उत्कृष्ट कार्यों एवं प्रदेश में शांति एवं कानून व्यवस्था बनाए रखने में महत्वपूर्ण योगदान के लिए गोल्ड मेडल पहनाकर सम्मानित किया गया।
उल्लेखनीय है कि रुद्रप्रयाग के नगरासू गुरुद्वारे में सिख समुदाय के कुछ लोगों द्वारा असंतोष व्यक्त करते हुए गुरुद्वारे में प्रवेश कर लिया गया था। इस दौरान हरबन्स सिंह द्वारा धैर्य, सूझबूझ एवं कुशल संवाद के माध्यम से सभी को शांतिपूर्ण ढंग से समझाकर गुरुद्वारे से बाहर निकाला गया तथा क्षेत्र में शांति व्यवस्था बनाए रखने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई गई। इसके अतिरिक्त, निहंगों द्वारा उग्र होकर जत्थे के साथ विरोध स्वरूप पांवटा साहिब जाने के प्रयास को भी रास्ते में ही प्रभावी संवाद एवं सूझबूझ से शांतिपूर्ण तरीके से रोककर वापस भेजा गया। इस दौरान किसी भी अप्रिय घटना को रोकते हुए प्रदेश में शांति एवं कानून व्यवस्था बनाए रखने में सराहनीय योगदान दिया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *