अपर माल रोड वार्ड में रैलिंग लगाने के कार्य हुआ पूर्ण: सभासद पूरन बिष्ट

नैनीताल। सरोवर नगरी मे नगर पालिका परिषद के अपर माल रोड वार्ड के सभासद पूरन सिंह बिष्ट ने बताया कि उनके वार्ड में जगह-जगह पर आम रास्तों में जहां पर रैलिंग की जरुरत महसूस की जा रही है वहां पर प्राथमिकता से रैलिंग लगाने का कार्य किया जा रहा है जिससे वार्ड के वाशिदों के साथ ही राहगीरों को आने-जाने में परेशानी न हो।
सभासद बिष्ट के मुताबिक मेविला कंपाउंड में भी काफी समय से पूर्व पालिका सभासद मनोहर सिंह कार्की तथा स्थानीय निवासी श्री सती के घरों के आगे रैलिंग लगानी थी जो कार्य शनिवार को पूरा हो चुका है। उन्होंने क्षेत्रीय लोगों से भी गुजारिश की है कि वह समय-समय पर रैलिंग की सुरक्षा में भी अपना अहम योगदान दें।

























