September 22, 2026
ww yyyy ppp new lll mkl

ऑल सेंट्स कॉलेज में वार्षिकफिजिकल एजुकेशन डिस्प्ले” कार्यक्रम पर छात्राओं ने

0
1004136525
222 aaaa bbb cccc dddd eeee ffff gggg hhhh iii jjjj kkkk lll mmm nnnn ooo pppp qqq

दिखाई अपनी प्रतिभा शारीरिक शिक्षा प्रदर्शन का हुआ भव्य आयोजन

कार्यक्रम की हुई लाइव स्ट्रीमिंग

स्वागत ड्रिल में छात्राओं ने आकर्षक प्रस्तुति देकर दर्शकों की खूब तालियां बटोरीं

नैनीताल। सरोवर नगरी के प्रतिष्ठित ऑलसेंट्स कॉलेज में आयोजित “फिजिकल एजुकेशन डिस्प्ले” कार्यक्रम उत्साह, अनुशासन और रंगारंग प्रस्तुतियों से सराबोर रहा। कार्यक्रम में छात्राओं ने शारीरिक दक्षता, सामूहिक तालमेल और सांस्कृतिक एकता का अद्भुत प्रदर्शन कर उपस्थित अभिभावकों, पूर्व छात्राओं एवं अतिथियों का मन मोह लिया।
कार्यक्रम मे मुख्य अतिथि ऑल सेंट्स कॉलेज की पूर्व छात्रा एवं वर्तमान में भारतीय रेलवे में कार्यरत आईएएस अधिकारी साक्षी तोमर ने शुभारंभ किया उसके पश्चात सर्वप्रथम छात्राओं ने विश्व शांति के लिए मशाल प्रज्वलन के साथ शुरुआत की । इसके पश्चात भव्य ओपनिंग मार्च पास्ट ने पूरे मैदान को अनुशासन और ऊर्जा से भर दिया। स्वागत ड्रिल में छात्राओं ने आकर्षक प्रस्तुति देकर दर्शकों की खूब तालियां बटोरीं। प्रेप वर्ग की जूनियर ड्रिल तथा कक्षा 6 से 8 तक की छात्राओं द्वारा प्रस्तुत “शाइनिंग स्टार” ड्रिल ने आत्मविश्वास, तालमेल और रचनात्मकता का सुंदर प्रदर्शन किया। वहीं कक्षा 9 से 12 तक की छात्राओं की “स्केल ऑफ जस्टिस” प्रस्तुति ने न्याय, समानता और सामाजिक मूल्यों का प्रभावशाली संदेश दिया। कक्षा 3 से 5 तक की छात्राओं ने “ऑल सी ला फेरिया” कार्निवल प्रस्तुत कर स्पेनिश, जापानी एवं एफ्रो नृत्य का अनूठा समागम दिखाया और विविधता में एकता का संदेश दिया। “पीस – नो वॉर” विषय पर आधारित मास पीटी ने विश्व शांति और भाईचारे का संदेश देकर दर्शकों को भावुक कर दिया। इस दौरान शांति के प्रतीक कबूतरों को आकाश में उड़ाकर विश्व में अमन की कामना भी की गई। छात्राओं द्वारा प्रस्तुत पिरामिड प्रदर्शन साहस, संतुलन और टीमवर्क का उत्कृष्ट उदाहरण रहा।
कार्यक्रम का विशेष आकर्षण रस्साकशी प्रतियोगिता रही, जिसमें स्कूल बनाम कॉलेज तथा कॉलेज बनाम पूर्व छात्राओं के बीच रोमांचक मुकाबले हुए। दर्शकों ने उत्साहपूर्वक प्रतिभागियों का हौसला बढ़ाया। पूरे कार्यक्रम का देश विदेश में बैठे मित्रों ने इंटरनेट के माध्यम से लाइव स्ट्रीमिंग कर लुत्फ उठाया।

कार्यक्रम की मुख्य अतिथि ऑल सेंट्स कॉलेज की पूर्व छात्रा एवं वर्तमान में भारतीय रेलवे में कार्यरत आईएएस अधिकारी साक्षी तोमर रहीं। उन्होंने विद्यालय में बिताई अपनी यादें साझा करते हुए कहा कि उन्हें भारत के राष्ट्रपति और प्रधानमंत्री के साथ विभिन्न मंचों पर उपस्थित होने के अवसर मिले, किंतु अपने अल्मा मेटर में लौटकर जो खुशी मिली, उसकी तुलना किसी और अनुभव से नहीं की जा सकती। उन्होंने कहा कि ऑल सेंट्स कॉलेज ने ही उनके सफल भविष्य की मजबूत नींव रखी। छात्राओं को प्रेरित करते हुए उन्होंने कहा कि वे खुले आकाश में उड़ने के लिए यह विद्यालय उन्हें पंख देने का कार्य करता है। उन्होंने छात्राओं से अपने सपनों की राह में आने वाली किसी भी बाधा से न घबराने का आह्वान किया।

पुरस्कार वितरण समारोह में रिनी प्रभाकर म्यूजिक ट्रॉफी सिद्धि संजीवनी पाठक को प्रदान की गई। एफ.सी. रास्तगी मेमोरियल कप फॉर एक्सीलेंस इन आईएससी से कक्षा 12 में 99.5 प्रतिशत अंक प्राप्त करने वाली छात्रा सैयदा आमना कामरान को सम्मानित किया गया। वहीं थ्री सिस्टर्स ट्रॉफी सैयदा आमना कामरान, इकनूर कौर विर्क एवं आरवी शर्मा के नाम रही। प्रिंसिपल अवॉर्ड फॉर एक्सीलेंस इन एकेडमिक्स एंड को-करिकुलर एक्टिविटीज शाम्भवी शाह को प्रदान किया गया।
इसके अतिरिक्त ऑल सेंट्स कॉलेज की ऐतिहासिक कॉक हाउस शील्ड ब्रैडबरी सदन के नाम रही। 80 अंक प्राप्त कर रॉबिंसन सदन ने मार्चिंग शील्ड अपने नाम की, जबकि मिलमन सदन एवं डोरोथी किंग सदन ने क्रमशः 78 और 76 अंक प्राप्त कर द्वितीय एवं तृतीय स्थान हासिल किया।

इस अवसर पर डायसीसन एजुकेशन बोर्ड के सचिव एवं कॉलेज की गवर्निंग बॉडी के सदस्य डॉ अविनाश चंद, सेंट जोसेफ कॉलेज के प्रधानाचार्य ब्रदर सेबैस्चियन जॉर्ज, सेंट मैरीज कॉन्वेंट कॉलेज की प्रधानाचार्या सिस्टर टॉमसी जॉन सी जे, वृंदावन पब्लिक स्कूल की प्रधानाचार्या राखी साह रेवरेंड हेराल्ड, एच डी फाउंडेशन स्कूल की उपप्रधानाचार्या रूपाली बिष्ट, विद्यालय के खेल विभागाध्यक्ष गोपाल सिंह बिष्ट, शिक्षकगण एवं छात्राओं के अभिभावक उपस्थित रहे।

कार्यक्रम के अंत में ऑल सेंट्स कॉलेज की प्रधानाचार्या एंजिना रिचर्ड्स ने ईश्वर के प्रति कृतज्ञता प्रकट करते हुए अभी को धन्यवाद ज्ञापित किया। इसके पश्चात कॉलेज एंथम एवं राष्ट्रगान के साथ समारोह का गरिमामय समापन हुआ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *