रूसी बाइपास में स्थापित होंगे १२ शौचालय सफाई व्यवस्था पर एसडीएम नवाजिश हुए नाराज

नैनीताल । नैनीताल में पर्यटन सीजन को देखते हुए रूसी बाइपास स्थित अस्थायी पार्किंग स्थल पर 12 शौचालय स्थापित किए जा रहे हैं। एसडीएम के दोबारा निरीक्षण में पूर्व की अव्यवस्थाओं में सुधार पाया गया।
शुक्रवार को एसडीएम नवाजिश खलिक ने दोबारा निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। इस दौरान पेयजल और बिजली व्यवस्था में सुधार मिला वहीं सीसीटीवी कैमरे भी सही पाए गए। लेकिन सफाई व्यवस्था संतोषजनक नहीं पाई गई। एसडीएम ने सफाई व्यवस्था पर नाराजगी जताते हुए संबंधित अधिकारियों को तत्काल सुधार के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि पर्यटन सीजन में पर्यटकों को किसी प्रकार की परेशानी न हो इसके लिए सभी मूलभूत सुविधाएं दुरुस्त की जा रही हैं। उन्होंने बताया कि डीएम के निर्देश पर शौचालय स्थापना का कार्य शुरू कर दिया गया है। प्रशासन का दावा है कि पर्यटन सीजन शुरू होने से पहले पार्किंग स्थल पर सभी व्यवस्थाएं सुचारु कर दी जाएंगी।





















