टैक्सी यूनियन का प्रतिनिधि मंडल मिला पालिकाध्यक्ष डॉ सरस्वती खेतवाल से
- नैनीताल के टैक्सी कारोबारियों को पास जारी करने की मांग की

नैनीताल। सरोवर नगरी में टैक्सी वाहनों के लेके ब्रिज प्रवेश और पास व्यवस्था को लेकर छिड़ा विवाद बीरवार को टैक्सी यूनियन के पदाधिकारी का शिषटमंडल पालिका में अध्यक्ष डॉक्टर सरस्वती खेतवाल से मिला। इस दौरान सभी पदाधिकारी ने माल रोड में लेक ब्रिज टोल पर टीबी नंबर वाहनों को ना रोकने का निवेदन किया गया। जिस पर अध्यक्ष डॉक्टर सरस्वती खेतवाल ने 12 मई तक व्यवस्था पूर्व की तरह चलने का आश्वासन दिया और उच्च न्यायालय के आदेश के बाद आगे कार्रवाई की जाएगी बता दे बीते रोज पालिका अध्यक्ष के आदेश पर टीबी नंबर टैक्सियों का प्रवेश बंद कर दिया था। और टैक्सी यूनियन के निवेदन पर 12 मई तक पूर्व की तरह संचालन का आदेश कर्मचारियों को दिया गया। बैठक में स्थानीय टैक्सी वाहनों को पास जारी करने की मांग उठाई। कारोबारियों ने पालिका पर भेदभावपूर्ण रवैया अपनाने का आरोप लगाते हुए २०१७ के बाद पंजीकृत कुछ वाहनों को पास जारी किए जाने का मामला भी उठाया। बता दें विवाद के बाद बीरवार को मल्लीताल टैक्सी यूनियन अध्यक्ष दीपक मटियाली तथा तल्लीताल एसोसिएशन के अध्यक्ष रमेश जोशी समेत दीवान सिंह रौतेला,प्रवीण बिष्ट, चंदन राम व कुंदन रौतेला समेत कई टैक्सी संचालक पालिका कार्यालय पहुंचे। उन्होंने कहा कि टीबी नंबर वाले टैक्सी वाहनों के पास रोके जाने से स्थानीय स्थायी निवासी भी शहर में प्रवेश नहीं कर पा रहे हैं जिससे रोजगार और आवागमन दोनों प्रभावित हो रहे हैं। टैक्सी संचालकों ने मांग की स्थानीय निवासियों के वाहनों को राहत देते हुए पास जारी किए जाएं। इस पर पालिकाध्यक्ष डॉ. सरस्वती खेतवाल ने कहा कि मामला फिलहाल हाईकोर्ट में विचाराधीन है और १२ मई को सुनवाई प्रस्तावित है। उन्होंने भरोसा दिलाया कि पालिका कोर्ट में टैक्सी संचालकों का पक्ष मजबूती से रखेगी साथ ही कहा कि यदि कोर्ट से कोई सकारात्मक समाधान नहीं निकलता है तो पालिका स्तर पर बैठक कर स्थानीय लोगों को राहत देने के विकल्प तलाशे जाएंगे।





















