September 24, 2026
ww yyyy ppp new lll mkl

मोहल्ले में खुले में बह रही सीवर से आमजन परेशान

0
1003713460
222 aaaa bbb cccc dddd eeee ffff gggg hhhh iii jjjj kkkk lll mmm nnnn ooo pppp qqq zzzzz

सभासद शीतल कटियार ने लिया मामले का संज्ञान

जल संस्थान अधिकारी कर्मचारियों से वार्ता कर तत्काल सीवर खुलवाने की मांग की

नैनीताल। सरोवर नगरी में लगभग सभी वार्डों में रोड पर सीवर बहना आम बात हो गई है। तल्लीताल हरी नगर वार्ड मस्जिद से लगभग 100 मीटर की दूरी पर गली में खुले में सीवर बह रहा है जिसके चलते लोगों का आना-जाना दुबर हो रहा है क्षेत्र की सभासद शीतल कटियार ने मामले का संज्ञान लेते हुए तत्काल जल संस्थान के समस्त अधिकारी गण व संबंधित कर्मचारीयों से निवेदन करते हुए सफाई करते हुए सीवर खोलने की मांग की है। बता दे खुले में सीवर एस एस गेस्ट हाउस कमर बिल्डिंग के सामने बूचड़खाना तल्लीताल में पिछले तीन-चार दिन से लगातार सीवर बह रही है जिससे आने-जाने में महिलाओं बच्चों को सभी को बहुत दिक्कतो का सामना करना पड़ रहा है
यह आम मस्जिद के आने-जाने का रास्ता है जिससे लोगों को नमाज में जाने के लिए भी दिक्कतें हो रही है। और गंदगी और बदबू से दो चार होना पड़ रहा है। उन्होंने संबंधित विभाग से तुरंत संज्ञान लेते हुए समस्या से निजात दिलाने की मांग की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *