September 24, 2026
ww yyyy ppp new lll mkl

शेर का डंडा वार्ड संख्या 2 के सभासद अंकित चंद्रा ने

0
1003657845
222 aaaa bbb cccc dddd eeee ffff gggg hhhh iii jjjj kkkk lll mmm nnnn ooo pppp qqq zzzzz

डोर टू डोर कूडा निस्तारण कर्मियों को दो माह का वेतन और पी एफ

न मिलने पर निष्कासित कंपनी पर कार्रवाई की मांग की

कार्रवाई न होने पर धरना प्रदर्शन की दी चेतावनी

नैनीताल। सरोवर नगरी में नगर पालिका शेर का डंडा वार्ड संख्या 2 के सभासद अंकित चंद्रा ने अधिशासी अधिकारी नगर पालिका परिषद, नैनीताल को डोर टू डोर कूडा निस्तारण में लगे कर्मचारीयो के वेतन और पीएफ की मांग को लेकर ज्ञापन सोपा है जिसमें अवगत कराया है। कि नगर पालिका परिषद, नैनीताल द्वारा अप्रैल 2025 में पालिका सीमान्तर्गत डोर टू डोर कूड़ा निस्तारण कार्य हेतु निविदा प्रक्रिया के आधार पर सरथा टी०बी०आई० दीक्षाक वेस्ट मैनेजमेन्ट, के साथ अनुबन्ध के किया गया। उक्त संस्था द्वारा कुशलता पूर्वक कार्य न किये जाने पर पालिका द्वारा ब्लैक लिस्ट कर अनुबन्ध निरस्त कर दिया गया है। किन्तु अत्यन्त दुःख के साथ कहना पड़ रहा है उक्त संस्था द्वारा कार्मिकों को दो माह का वेतन नहीं दिया गया है और न ही माह अप्रैल 2025 से मार्च 2026 तक का ई०पी०० एवं ई०एस०आई०सी० का लाभ दिया गया है जिससे कार्मिकों को आर्थिक क्षति के साथ ही मानसिक पीड़ा से गुजरना पड़ रहा है। कर्मचारीहितों को दृष्टिगत रखते हुए उक्त संस्था के विरुद्ध लेबर कोर्ट में याचिका दायर करते हुए प्राथमिकी दर्ज की जाय।और कार्मिकों आर्थिक स्थिति एवं कर्मचारीहितों को दृष्टिगत रखते हुए कार्मिकों को ससमय वेतन दिलवाने तथा ई०पी०फ० एवं ई०एस०आई०सी० के पूर्ण लाभ दिये जाने हेतु संबंधित संस्था के विरुद्ध अपने स्तर से न्योचित कार्यवाही करने की कृपा करें। अन्यथा मुझे मजबूर होकर धरना प्रदर्शन करना मजबूरी होगी। और अगर यह स्थिति बनती है तो इसकी पूर्ण जिम्मेदारी पालिका की होगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *