नैनीताल में श्रम कार्ड बनाने का वार्डवार सर्वे शुरु

नैनीताल। सरोवर नगरी में श्रम विभाग की ओर से असंगठित क्षेत्र के श्रमिकों का पंजीकृत मजदूरों का पंजीकरण कराया जा रहा है जिसमें उन्हें श्रम विभाग की योजनाओं की जानकारी दी जा रही है।
इसी सिलसिले में शनिवार को नैनीताल में श्रम विभाग की ओर से नैनीताल में असंगठित क्षेत्र में कार्य कर रहे श्रमिकों का सर्वे शुरू किया गया। उत्कर्ष सेवा सोसायटी के अभिषेक गंगवार ने बताया कि श्रम विभाग की ओर से सोसायटी को जिले के श्रमिकों का सर्वे किया जा रहा है जिसमें उन्हें श्रम विभाग की योजनाओं की जानकारी और उसके लाभ बताए जा रहे हैं, जिसमें उन्होंने श्रमिकों को विवाह सहायता योजना, सामूहिक कन्या विवाह सहायता योजना, शिक्षा, प्रसूति सहायता आदि की जानकारी दी। बताया कि शनिवार को नैनीताल के सात वार्डों में शिविर लगाकर सर्वे किया गया है शेष वार्डों का सर्वे पखवाडे भर में पूरा किया जाएगा। इस दौरान सभासद मनोज जोशी, रुचि साह, पंकज टंडन आदि मौजूद रहे ।




















