September 25, 2026
ww yyyy ppp new lll mkl

प्रांतीय उद्योग व्यापार प्रतिनिधिमंडल के जिला अध्यक्ष और महामंत्री की ओर से जारी आदेश

0
1003669090
222 aaaa bbb cccc dddd eeee ffff gggg hhhh iii jjjj kkkk lll mmm nnnn ooo pppp qqq zzzzz

मल्लीताल तल्लीताल वर्तमान कार्यकारिणी का कार्यकाल 2 वर्ष बढ़ाया

प्रदेश व जिला अध्यक्षो द्वारा जल्द होगा दोनों संगठनों के पदाधिकारी का शपथ ग्रहण

नैनीताल। सरोवर नगरी मे प्रांतीय उद्योग व्यापार प्रतिनिधिमंडल के सम्मानित जिला अध्यक्ष विपिन गुप्ता एवं जिला महामंत्री हर्षवर्धन पांडे और मल्लीताल ,तल्लीताल इकाइयों के संबंधित अध्यक्षों,अन्य पदाधिकारियों एवं देवतुल्य व्यापारियों की गरिमामय में उपस्थिति में रामसेवक सभागार मल्लीताल में प्रांतीय उद्योग व्यापारी प्रतिनिधिमंडल की मल्लीताल एवं तल्लीताल इकाइयों के विलय करने के संदर्भ में प्रस्ताव पारित किया गया था। प्रांतीय उद्योग व्यापार प्रतिनिधिमंडल की मल्लीताल एवं तल्लीताल इकाइयों के विलय एवं प्रांतीय उद्योग व्यापार प्रतिनिधिमंडल नैनीताल नगर इकाई का नवीन गठन के अनुपालनार्थ मल्लीताल एवं तल्लीताल इकाइयों के संबंधित अध्यक्षों सहित समस्त पदाधिकारीयों के मध्य विस्तारपूर्वक चर्चा एवं विचार विमर्श किया गया। उक्त बैठक में सर्व सहमति से प्रांतीय उद्योग व्यापार प्रतिनिधिमंडल के क्रमशः मल्लीताल एवं तल्लीताल इकाइयों का विलय कर प्रांतीय उद्योग व्यापार प्रतिनिधिमंडल नैनीताल नगर का नव गठन किए जाने का निर्णय लिया गया। उपरोक्त प्रस्ताव पर लंबी चर्चा एवं विचार विमर्श करने के उपरांत तय किया गया कि अगले दो वर्षों के लिए वर्तमान मल्लीताल एवं तल्लीताल इकाइयों की संबंधित कार्यकारिणी यथा स्थिति पदों के सापेक्ष अपने-अपने दायित्वों का पूरी निष्ठा एवं ईमानदारी से व्यापार एवं व्यापारियों के समावेशी विकास एवं हित में निर्वहन करेंगी, तत्पश्चात सर्वसहमति से व्यापार एवं व्यापारियों के हित में अग्रिम निर्णय लिया जाएगा। इसी संदर्भ में यह भी तय हुआ कि प्रांतीय उद्योग व्यापार प्रतिनिधिमंडल के सम्मानित प्रांतीय अध्यक्ष नवीन वर्मा सहित जिला नैनीताल के सम्मानित अध्यक्ष विपिन गुप्ता आदि जनपद स्तरीय पदाधिकारीयों से चर्चा के पश्चात अग्रिम कार्यवाही सुनिश्चित कर नवगठित प्रांतीय उद्योग व्यापार प्रतिनिधिमंडल नैनीताल नगर के समस्त पदाधिकारीयों का शपथ ग्रहण कार्यक्रम की रूपरेखा मय तिथि निर्धारण की सूचना पृथक से साझा की जाएगी। प्रांतीय उद्योग व्यापार मंडल के प्रदेश अध्यक्ष नवीन वर्मा ने जिला अध्यक्ष नैनीताल आपको अवगत करते हुए कहां की नैनीताल में तल्लीताल मल्ली ताल नगर इकाई का गठन विधिवत तरीके से कराए जाने की आवश्यकता है इसमें दोनों इकाइयों में सदस्यता अभियान पूर्ण होने के बाद सभी सम्मानित सदस्यों की आम बैठक में विलय का प्रस्ताव पारित किया जाएगा। सर्वसम्मति से विलग का प्रस्ताव पारित होने के बाद नयी कार्यकारिणी के गठन की प्रक्रिया प्रारंभ होगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *