September 25, 2026
ww yyyy ppp new lll mkl

अनर्पा बीट में अग्नि सुरक्षा कार्यों का किया निरीक्षण

0
1003692635
222 aaaa bbb cccc dddd eeee ffff gggg hhhh iii jjjj kkkk lll mmm nnnn ooo pppp qqq zzzzz

धारी नैनीताल। वन क्षेत्राधिकारी उत्तरी गौला रेंज विजय चन्द्र भट्ट के नेतृत्व में अनर्पा बीट में अग्नि सुरक्षा कार्यों का निरीक्षण किया तथा स्टाफ को अपनी सुरक्षा के साथ ही अन्य दिशा निर्देश भी जारी किए गए तत्पश्चात दड़माने बीट के बीट अधिकारी अभय कुमार तथा अग्नि श्रमिकों के साथ वनाग्नि से सुरक्षा हेतु दड़माने बीट की सघन गश्त की गई। इस दौरान ११ किमी की दूरी तय की गई।
गश्त के दौरान बीट अन्तर्गत २०२५-२६ में कराए गए एएनआर कार्यों का निरीक्षण भी किया एवं बीट अधिकारी को इसकी सफलता के संबन्ध में आवश्यक दिशा निर्देश भी दिएतत्पश्चात टीम द्वारा दीनी तल्ली के प्राथमिक विद्यालय में छात्र छात्राओं से भेंट कर उन्हें वनाग्नि तथा मानव वन्यजीव संघर्ष न्यूनीकरण विषय पर जागरूक किया।इस दौरान मनोज कैड़ा वाहन चालक एवं संजय शर्मा आदि भी उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *