October 2, 2026
ww yyyy ppp new lll mkl

40 घंटे बाद भी नहीं मिली लोगों को बिजली

0
1003346560
222 aaaa bbb cccc dddd eeee ffff gggg hhhh iii jjjj kkkk lll mmm nnnn ooo pppp qqq zzzzz

उच्च न्यायालय में अधिवक्ताओं का कार्य हुआ बाधित

पूर्व सांसद और उच्च न्यायालय के वरिष्ठ अधिवक्ता महेंद्र पाल ने अधिकारियों की भर्सना

नैनीताल। सरोवर नगरी में बीते लगभग 40 घंटे बाद बिजली की रोशनी देखी गई इन 40 घंटे में सभी व्यवस्थाएं धरातल पर नजर नहीं आई और पूरी नगरी अंधेरे में डूबी रही। जिसके चलते पिछले लगभग 48 घंटे से लोग पानी की एक एक बूंद के लिए तरसते रहे। यह समय लोगों को कोविड 19 से भी भारी लगा। एक समय ऐसा था जब इससे भी खतरनाक मौसम खराब होता था और सुविधाएं कम थी तब भी 10 मिनट में बिजली आ जाती थी ऐसा कहना है कांग्रेस के सांसद और हाईकोर्ट के वरिष्ठ अधिवक्ता महेंद्र पाल का उन्होंने बताया बिजली न आने के कारण उच्च न्यायालय में अधिवक्ताओं का सभी काम पूरी तरीके से रुक गया है जिसकी वजह से काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है उन्होंने अधिकारियों की भर्सना करते हुए दुख व्यक्त किया है उन्होंने कहा सरकार भी सोई हुई है और विभाग में पर्याप्त कर्मचारी ना होना भी एक वजह है फिलहाल आज मंगलवार को भी दर्जनों बार लाइट आई और गई यह सिलसिला रात लगभग 10:00 बजे तक भी चला रहा कब व्यवस्था सुचारू होगी लोग इसका इंतजार कर रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *