September 26, 2026
ww yyyy ppp new lll mkl

फर्जी मयूचुअल कंपनी पर कार्रवाई न होने पर एसएसपी से पीड़िता ने की शिकायत

0
222 aaaa bbb cccc dddd eeee ffff gggg hhhh iii jjjj kkkk lll mmm nnnn ooo pppp qqq zzzzz

नैनीताल । नगर के मल्लीताल क्षेत्र में संचालित एक फर्जी मयूचुअल कंपनी की ओर से कई लोगों से लाखों रुपये की ठगी के मामले में ठोस कार्रवाई न होने पर पीडि़तों ने आक्रोश जताया है। मामले में एक पीडि़ता ने एसएसपी से शिकायत कर विवेचना में लापरवाही पर कार्रवाई की मांग की है। पीड़िता सावित्री देवी ने एसएसपी से शिकायत करते हुए कहा है कि वर्ष 2019-20 में भूमि सेल्स इंडिया लिमिटेड नाम से एक कंपनी खोली गई थी। जिसे बाद में सरल भूमि कोऑपरेटिव अर्थन प्रॉफिट क्रेडिट सोसायटी लिमिटेड और फिर यूजीबी म्मयूचुअल निधि लिमिटेड के नाम से संचालित किया गया। महिला ने आरोप लगाया है कि कंपनी के डायरेकटर समेत सात लोगों ने निवेश के नाम पर लोगों से धनराशि जमा कराई और बाद में फरार हो गए। इस मामले में अगस्त 2020 में थाना मल्लीताल में मुकदमा दर्ज कराया गया था। विवेचक की ओर से सरकारी विवेचना करते हुए अंतिम रिपोर्ट दाखिल कर दी गई जिसे न्यायालय ने 10 जून 2022 को खारिज कर पुन: विवेचना के आदेश दिए थे। पीड़िता का आरोप है कि इसी कंपनी के खिलाफ थाना खटीमा में भी वर्ष 2019 में मुकदमा दर्ज हुआ था जिसमें अभियुक्तों की गिरफतारी हो चुकी थी और वे वर्तमान में जमानत पर हैं। इसके बावजूद मल्लीताल पुलिस ने खटीमा प्रकरण के गिरफ्तार अभियुक्तों से पूछताछ नहीं की। जिससे आरोपियों के नाम व पते स्पष्ट हो सकते थे। पीड़िता ने यह भी आरोप लगाया कि संबंधित सोसायटी रिजर्व बैंक से अधिकृत नहीं थी। इसके बावजूद उसने बैंकिंग गतिविधियों के माध्यम से आम लोगों से 70 से 80 लाख रुपये से अधिक की धनराशि एकत्र कर गबन कर ली। न्यायालय के स्पष्ट आदेशों के बावजूद अब तक कोई प्रभावी कार्रवाई न हो पाई। सावित्री देवी ने एसएसपी से मांग की है कि थाना मल्लीताल को निर्देशित कर निष्पक्ष व शीघ्र विवेचना कराते हुए आरोपियों के खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *