September 26, 2026
ww yyyy ppp new lll mkl

सेवानिवृत शिक्षक ने संगीत बंद करने को कहा तो पड़ोसी ने कमरे में बंद कर पीटा

0
1003079588
222 aaaa bbb cccc dddd eeee ffff gggg hhhh iii jjjj kkkk lll mmm nnnn ooo pppp qqq zzzzz

मामला पहुंचा कोतवाली

नैनीताल। सरोवर नगरी के मल्लीताल में सेवानिवृत शिक्षक ने पड़ोसी से देर रात संगीत बंद करने को कहा तो पड़ोसी ने उनको पीट दिया। शिक्षक की ओर से कोतवाली में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की गई है।
जानकारी के अनुसार मल्लीताल निवासी डा. प्रहलाद की ओर से कोतवाली में तहरीर देकर कहा है कि वह अमरालय क्षेत्र में किराये के मकान में रहते हैं। उनके पड़ोस में रहने वाला एक व्यक्ति अकसर कमरे में तेज आवाज में संगीत बजाता है। साथ ही गाली गलौच करता है। बीती रात ११ बजे जब पड़ोसी ने संगीत बंद नहीं किया तो उसने कमरे के बाहर जाकर संगीत बंद करने की बात कही। जिस पर पड़ोसी ने उनको कमरे के भीतर खींच मारपीट कर दी। चिल्लाने की आवाज सुन परिजनों ने बीच बचाव कर उसकी जान बचाई। रात ही उसने ११२ पर पुलिस को मारपीट की सूचना देने के साथ उपचार कराया। कोतवाली के प्रभारी निरीक्षक हेम चंद्र पंत ने बताया कि मामले में जांच की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *