September 26, 2026
ww yyyy ppp new lll mkl

राष्ट्रीय बालिका दिवस के उपलक्ष्य पर

0
1002845966
222 aaaa bbb cccc dddd eeee ffff gggg hhhh iii jjjj kkkk lll mmm nnnn ooo pppp qqq zzzzz

राजकीय इंटर कॉलेज लालकुआ मे

विधिका साक्षरता व जगरूकता शिविर का हुआ आयोजन

लाल कुआं नैनीताल। उत्तराखण्ड राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण, नैनीताल के दिशा निर्देशानुसार एवं अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, नैनीताल / जिला न्यायाधीश प्रशांत जोशी के निर्देशन में सिविल जज (सी०डि०) / सचिव, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, नैनीताल पारुल थपलियाल के द्वारा “राष्ट्रीय बालिका दिवस” के उपलक्ष्य पर राजकीय इंटर कॉलेज लालकुआ मे विधिका साक्षरता व जगरूकता शिविर का आयोजन किया गया। जिसमे सचिव द्वारा बताया गया की राष्ट्रीय बालिका दिवस बालिकाओं के अधिकारों के प्रति जागरूकता बढ़ाने और लैंगिक भेदभाव से मुक्त समान अवसर और सहायता सुनिश्चित करने का एक अवसर है। यह दिवस बालिकाओं द्वारा सामना की जाने वाली असमानताओं को उजागर करने, उनकी शिक्षा को बढ़ावा देने और समाज को बालिकाओं को समान रूप से महत्व देने और सम्मान करने के लिए प्रोत्साहित करने का भी प्रयास करता है। इसका प्रमुख उद्देश्य बालिकाओं के प्रति सामाजिक दृष्टिकोण में बदलाव लाना, कन्या भ्रूण हत्या जैसे मुद्दों का समाधान करना, घटते लिंग अनुपात के बारे में जागरूकता बढ़ाना और बालिकाओं के लिए अधिक समावेशी और न्यायसंगत वातावरण को बढ़ावा देना है। शिविर मे बलिकाओ के अधिकार, के बारे मे भी विस्तार पूर्ण जानकारी दी गई. यदि किसी भी बालिका को किसी तरह की समस्या होती हैं तो वह महिला हेल्प लाइन नंबर 1090 पर संपर्क कर सहायता प्राप्त कर सकते है. शिविर मे सचिव द्वारा जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के क्रियाकलापो बारे में बताया गया तथा शिविर में पोस्को एक्ट, मोटर वाहन अधिनियम, बाल विवाह, महिला प्रतिकार योजना के बारे में विस्तार पूर्ण जानकारियां भी उपलब्ध कराई गई ,यदि किसी भी व्यक्ति को यदि किसी भी तरह की कानूनी सहायता की आवश्यकता हो तो वह जिला विधिक सेवा प्राधिकरण प्राप्त कर सकता है। शिविर मे उपस्थित एस0आई0 वंदना चौहान द्वारा बच्चों को कानूनी ज्ञान होना कितना महत्व पूर्ण है उसके बारे मे बताया गया, तथा समाज मे प्रचलित साइबर अपराधाओ के बारे मे विस्तार पूर्ण जानकारी देते हुए बताया की साइबर अपराध के पीड़ित सबसे जयादा बच्चे होते है. जो बिना सोचे समझे फोन शोशल मीडिया का अत्यधिक प्रयोग करते हैं..शिविर मे प्रधानचार्य कमलेश खरखवाल, यशवंत कुमार, संजय सिंह पी एल वी मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *