November 18, 2026
ww yyyy ppp new lll mkl

राज्य मंत्री भावना मेहरा ने बाबियाड़, दुदली, कालगड़ी व चूरीगाड़ का दौरा कर जनसमस्याएं सुन मौके से अधिकारियों को दिए निर्देश

0
1006182110
222 aaaa bbb cccc dddd eeee ffff gggg hhhh iii jjjj kkkk lll mmm nnnn ooo pppp qqq zzzzz

भीमताल नैनीताल। उत्तराखंड आवास सलाहकार परिषद की उपाध्यक्ष (राज्यमंत्री) भावना मेहरा ने बुधवार को भीमताल विधानसभा के बाबियाड़ दुदली, कालगड़ी एवं चूरीगाड़ क्षेत्रों का भ्रमण कर ग्रामीणों से संवाद कर उनकी समस्याओं एवं क्षेत्रीय आवश्यकताओं की जानकारी ली इस दौरान उन्होंने ग्रामीणों को प्रदेश सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं एवं मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में लिए जा रहे जनहितकारी निर्णयों की जानकारी भी दी भ्रमण के दौरान बाबियाड़ पहुंचने पर ग्रामीणों ने सड़क निर्माण एवं सड़क के क्षतिग्रस्त होने की समस्या प्रमुखता से उठाई जिसपर पर भावना मेहरा ने तत्काल मौके से ही लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों को फोन कर समस्या के समाधान के निर्देश अधिकारियों को दिए अधिकारियों ने उन्हें आश्वस्त किया कि एक माह के भीतर सड़क को ठीक करने के साथ ही निर्माण कार्य प्रारंभ करने की कार्रवाई शुरू कर दी जाएगी इस दौरान बाबियाड़ में ग्रामीणों को संबोधित करते हुए भावना मेहरा ने कहा कि मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में राज्य सरकार समाज के प्रत्येक वर्ग के कल्याण के लिए निरंतर कार्य कर रही है। सरकार द्वारा आशा कार्यकर्ताओं एवं भोजन माताओं के मानदेय में वृद्धि सहित महिलाओं युवाओं किसानों और जरूरतमंद परिवारों के हित में अनेक महत्वपूर निर्णय लिए गए हैं उन्होंने कहा कि सरकार की प्राथमिकता योजनाओं का लाभ अंतिम छोर पर खड़े व्यक्ति तक पहुंचाना और ग्रामीण क्षेत्रों में मूलभूत सुविधाओं को सुदृढ़ करना है उन्होंने ग्रामीणों को भरोसा दिलाया कि क्षेत्र की समस्याओं को संबंधित विभागों के समक्ष उठाकर उनके समाधान के लिए निरंतर प्रयास किए जाएंगे जनप्रतिनिधियों एवं अधिकारियों के साथ समन्वय बनाकर विकास कार्यों को गति देना उनकी प्राथमिकता में है इस दौरान ग्राम प्रधान सुनील कुमार पूर्व मंडल अध्यक्ष प्रदीप बिष्ट, पूर्व ज्येष्ठ प्रमुख कृपाल मेहता शिवराम चंदन सम्मल ओमप्रकाश सिंह, धर्मेंद्र सिंह भवान सिंह रमेश मेहता चंदन लाल शेर सिंह मेहता पान सिंह मेहता मनोज सिंह मेहता त्रिलोक मेहता गिरीश शर्मा चेतन शर्मा कमल कोटलिया एवं मोहन शर्मा सहित अनेक ग्रामीण उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *