November 18, 2026
ww yyyy ppp new lll mkl

एन एम एच एस व एमबी आ आइ के अंतर्गत

0
1006182182
222 aaaa bbb cccc dddd eeee ffff gggg hhhh iii jjjj kkkk lll mmm nnnn ooo pppp qqq zzzzz

पुनर्स्थापन एवं मानव स्वास्थ्य के लिए सूक्ष्मजीवों का उपयोग’

विषय पर एक दिवसीय कार्यशाला आयोजित

नैनीताल। सरोवर नगरी में कुमाऊँ विश्वविद्यालय के डीएसबी परिसर में बुधवार को राष्ट्रीय हिमालयी अध्ययन मिशन एन एम एच एस ) एवं एमबी आ आइ के अंतर्गत जीव विज्ञान विभाग द्वारा ‘जैव उपचार: पर्यावरण पुनर्स्थापन एवं मानव स्वास्थ्य के लिए सूक्ष्मजीवों का उपयोग’ विषय पर एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यशाला का उद्देश्य पर्यावरणीय प्रदूषकों की समझ विकसित करना तथा उनके समाधान के लिए टिकाऊ जैविक उपायों की जानकारी प्रदान करना था।
कार्यक्रम का शुभारंभ डीएसबी परिसर के निदेशक प्रो. संजय पंत, मुख्य वक्ता पूर्व संकाय अध्यक्ष प्रो. एस.सी. सती, प्रो. मनोज कुमार आर्य ,प्रॉफ चंद्रकला रावत ,प्रॉफ हरीश बिष्ट , डॉ मुकेश सामंत ,डॉ दीपक कुमार द्वारा दीप प्रज्वलन के साथ किया गया।
कार्यक्रम के प्रथम सत्र में डॉ. मुकेश सामंत ने सभी अतिथियों एवं विद्यार्थियों का स्वागत किया तथा कार्यशाला के विषय एवं उद्देश्य की जानकारी दी। इसके पश्चात प्रो. एच.सी.एस. बिष्ट ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए उन्हें अधिक से अधिक प्रश्न पूछने, विशेषज्ञों से संवाद करने तथा इस कार्यशाला के माध्यम से वैज्ञानिक ज्ञान प्राप्त करने के लिए प्रेरित किया।

कार्यशाला के मुख्य वक्ता प्रो. एस.सी. सती ने अपने व्याख्यान में कुमाऊँ हिमालय में पाए जाने वाले जलजनित एवं कोनिडियल कवकों तथा उनकी जैव सक्रियताओं के बारे में विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने अपने पूर्व शोध एवं अध्ययनों के अनुभव भी विद्यार्थियों के साथ साझा किए। उन्होंने बताया कि कवकों के अनेक लाभकारी पहलू हैं और उनका उपयोग पर्यावरण तथा मानव जीवन के लिए महत्वपूर्ण हो सकता है। व्याख्यान के अंत में डॉ. दीपक कुमार आर्य ने सभी अतिथियों, वक्ताओं एवं प्रतिभागियों का धन्यवाद ज्ञापित किया। कार्यक्रम में निदेशक प्रोफ संजय पंत ने कहा कि सूक्ष्म जीव जीवन के लिए महत्व पूर्ण है ।कार्यक्रम का संचालन प्रो. ललित तिवारी, डीन एजुकेशन ने किया तथा कहा कि बैक्टीरिया , फंगस जीवन को आसान करते है । सभी अतिथियों को शॉल उड़ाकर तथा प्रतीक चिन्ह भेट कर सम्मानित किया गया । राष्ट्र गीत ,राष्ट्रगान तथा कुलगीत से कार्यशाला प्रारंभ हुई । डॉ दीपक कुमार ने सभी का धन्यवाद किया ।

कार्यक्रम के दूसरे चरण में जीव विज्ञान विभाग में विद्यार्थियों के लिए व्यावहारिक प्रशिक्षण आयोजित किया गया। इसमें विद्यार्थियों को सीरियल डाइल्यूशन की मूलभूत प्रक्रिया, कल्चर तैयार करने, स्ट्रीकिंग तकनीक, ग्राम स्टेनिंग तथा विज्ञान के क्षेत्र में प्रयोग की जाने वाली अन्य प्रयोगशाला परीक्षण विधियों का व्यावहारिक प्रशिक्षण दिया गया।
इस कार्यशाला में डॉ. गीता तिवारी, डॉ. नीलू लोधियाल, डॉ. सुषमा तम्टा, डॉ. किरण बरगली, डॉ नंदन बिष्ट ,डॉ नंद गोपाल साहू ,डॉ मनीषा त्रिपाठी , डॉ दीपिका गोस्वामी ,डॉ पेनी जोशी ,डॉ. नवीन चंद्र पांडे, डॉ. हेम, डॉ. प्रभा पंत, डॉ. हर्ष, डॉ. संतोष उपाध्याय, डॉ. उजमा, डॉ. संदीप, डॉ. सीता, डॉ. नेत्र लाल, डॉ. दिव्या एवं डॉ. दीपक ,डॉ नगमा सहित 120 विद्यार्थी उपस्थित रहे ।
कार्यक्रम में शोधार्थियों लता नितवाल, शीतल कोरंगा, भावना पांडे, पूजा, विजेता, अंशिका, आंचल, कमल एवं अन्य शोधार्थियों तथा विद्यार्थियों ने प्रतिभाग किया। कार्यशाला के माध्यम से विद्यार्थियों को सूक्ष्मजीवों के पर्यावरणीय उपयोग एवं प्रयोगशाला तकनीकों की महत्वपूर्ण जानकारी प्राप्त हुई तथा सभी को प्रमाण पत्र वितरित हुए ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *