ब्लॉक अध्यक्ष सतीश की अध्यक्षता में कांग्रेसियों ने की बैठक
जिला प्रभारी एवं प्रदेश महामंत्री डॉ गणेश उपाध्याय ने सभी कांग्रेस जनों को एक जुटता का पाठ पडाया


भीमताल नैनीताल।विधानसभा भीमताल के कांग्रेसियों की बैठक ब्लाक मुख्यालय धारी में ब्लॉक अध्यक्ष सतीश चंद्र आर्य की अध्यक्षता में संपन्न हुई विधानसभा की शंकर आत्मक संगनात्मक बैठक में जिला प्रभारी एवं प्रदेश महामंत्री डॉ गणेश उपाध्याय ने सभी कांग्रेस जनों को एक जुटता का पाठ पढ़ाते हुए कहा कि भीमताल की जनता बदलाव के लिए तैयार है ।इस स्थिति में कांग्रेस कार्यकर्ताओं को घर-घर भाजपा सरकार की जन्म विरोधी नीतियों से अवगत कराना होगा। सभी ब्लॉक अध्यक्षों को प्रत्येक बूथ पर 10 -10 कार्यकर्ताओं की टीम बनाकर शीघ्र ही बूथ सम्मेलन आयोजित करने के निर्देश दिए। प्रदेश उपाध्यक्ष सतीश नैनवाल ने संगठन ने बैठक में संबोधित करते हुए कहा कि भाजपा सरकार में भ्रष्टाचार व व्यभिचार शिष्टाचार हो चुका है । प्रत्येक विधानसभा में भ्रष्टाचार चरम सीमा पर है, जनता भाजपा को सत्ता से बेदखल करने को तैयार है ।जिला अध्यक्ष राहुल छिमवाल ने सभी कार्यकर्ताओं से एकजुट होकर चुनाव में पार्टी से घोषित होने वाले प्रत्याशी एकजुट होकर कार्य करने का संकल्प ले । विधानसभा प्रभारी श्री विपिन खोलिया ने कहा कि शीघ्र ही प्रत्येक ब्लॉक स्तर पर कांग्रेस बूथ कार्यकर्ता सम्मेलन आयोजित किए जाएंगे । सभी कांग्रेसजनो की सामूहिक भागीदारी से विधानसभा जीत दर्ज करेगी। बैठक में गोपाल बिष्ट, डॉक्टर केदार पलाडिया, हरीश पनेरु, राकेश बृजवासी, लाखन नेगी, ब्लॉक अध्यक्ष हरीश बोरा, महिला अध्यक्ष खष्टी बिष्ट, सतीश टम्टा ,इंटक नेता विपिन चंद्रा, प्रेम मेहरा आदि सैकड़ो कांग्रेसजन उपस्थित थे।

























