November 1, 2026
ww yyyy ppp new lll mkl
1004806011
222 aaaa bbb cccc dddd eeee ffff gggg hhhh iii jjjj kkkk lll mmm nnnn ooo pppp qqq zzzzz

मित्र पुलिस के ऐच्छिक सेवानिवृत्त हुए 02 कर्मी

एसएसपी डॉ मंजूनाथ ने उज्ज्वल भविष्य की दी शुभकामनाएँ।

एसएसपी बोले अब ‘Retire’ नहीं ‘Rewire’ होने और पैशन फॉलो करने का है समय

नैनीताल हल्द्वानी। पुलिस विभाग में अपनी दीर्घ और सराहनीय सेवाएं पूर्ण करने वाले 02 ऐच्छिक सेवानिवृत्त पुलिस कर्मियों के लिए आज कोतवाली हल्द्वानी के मीटिंग हॉल में एक भव्य विदाई समारोह का आयोजन किया गया।

डॉ. मंजुनाथ टी.सी., एसएसपी नैनीताल ने ऐच्छिक सेवानिवृत्त हो रहे पुलिस कर्मियों को शॉल, प्रशस्ति पत्र और स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

सेवानिवृत्त होने वाले अधिकारियों/कर्मचारियों का संक्षिप्त विवरण निम्नवत् है:

1. श्री मान सिंह (अपर उपनिरीक्षक ना०पु० – ऐच्छिक सेवानिवृत्त): आपने दिनांक 15-12-1991 को आरक्षी के पद पर नियुक्ति प्राप्त की थी। 34 वर्ष 07 माह 16 दिन की इस बेदाग सेवा के दौरान आप जनपद अल्मोड़ा, ऊधम सिंह नगर एवं जनपद नैनीताल में नियुक्त रहे।

2. श्री कूपर कुमार (अपर उपनिरीक्षक – ऐच्छिक सेवानिवृत्त): दिनांक 15-12-1991 को आरक्षी के पद पर नियुक्ति प्राप्त करने वाले श्री कूपर कुमार जी ने 34 वर्ष 07 माह 16 दिन की सेवा के दौरान आप जनपद ऊधमसिंह नगर, चंपावत एवं जनपद नैनीताल में नियुक्त रहे।

अनुभव साझा कर भावुक हुए कर्मी

विदाई कार्यक्रम की शुरुआत में ऐच्छिक सेवानिवृत्त हो रहे कर्मियों के परिजनों और सहकर्मियों ने उनके साथ बिताए पलों को याद करते हुए शुभकामनाएं दीं। इसके बाद ऐच्छिक सेवानिवृत्त हो रहे पुलिस कर्मियों ने विभाग में अपने लंबे सेवाकाल के खट्टे-मीठे अनुभवों और महत्वपूर्ण पलों को साझा किया, जिससे माहौल कुछ क्षणों के लिए भावुक हो उठा।

एसएसपी नैनीताल का प्रेरक संदेश: “पैशन को करें फॉलो”

कर्मियों को संबोधित करते हुए एसएसपी डॉ. मंजुनाथ टी.सी. ने उनकी कर्तव्यनिष्ठा और अनुकरणीय सेवाओं की जमकर प्रशंसा की। उन्होंने जीवन की नई पारी के लिए बेहद प्रेरक मंत्र देते हुए कहा: अब जीवन में ‘Retire’ नहीं, बल्कि ‘Rewire’ होने का समय है। विभागीय व्यस्तताओं के कारण जो कार्य अधूरे रह गए थे, उन्हें अब पूरा करें। अपनी रुचि के अनुसार अपने पैशन को फॉलो करें। सकारात्मक दृष्टिकोण रखें, स्वस्थ जीवन शैली अपनाएं, पौष्टिक आहार लें और अपनी जमापूंजी का सदुपयोग करें। अब अपने परिवार को पूरा समय दें और वेकेशन पर जाएं।”
नैनीताल पुलिस ने ऐच्छिक सेवानिवृत्त हो रहे कार्मिकों के अनुशासन, समर्पण और उत्कृष्ट सेवाओं के लिए हार्दिक आभार व्यक्त किया।
सभी अधिकारी एवं सहकर्मियों ने ऐच्छिक सेवानिवृत्त हो रहे कर्मियों को स्वस्थ एवं उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं। इस अवसर पर हरकेश सिंह प्रतिसार निरीक्षक, रमेश सिंह नेगी वाचक वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नैनीताल, विजय मेहता प्रभारी निरीक्षक कोतवाली हल्द्वानी समेत अन्य प्रभारी, सहकर्मी एवं ऐच्छिक सेवानिवृत्त हो रहे कर्मियों के परिजन उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *