मां नयना देवी मंदिर के पीछे वाली मार्केट
तमंग मोमोज की दुकान में आग ने तीन दुकानो को और अपनी चपेट में लिया लाखों का हुआ नुकसान



नैनीताल। सरोवर नगरी के प्रतिष्ठित मां नयना देवी मंदिर के पीछे वाली मार्केट तमंग मोमोज की दुकान में आग ने तीन दुकाने और अपनी चपेट में ले लिया। लोगों द्वारा आग लगने की सूचना पुलिस और दमकल विभाग को दी गई तत्काल घटना स्तर पर पहुंचकर बड़ी मशक्कत के बाद आज पर काबू पाया गया बता दें घटना लगभग प्रातः 4:00 बजे की आग लगने का कारण शॉर्ट सर्किट लगाया जा रहा है। चार दुकानों में आग लगने से लाखों का नुकसान हुआ है होटल के फर्नीचर इत्यादि सभी सामान जलकर राख हो गए हैं। आग के करणो का पता लगाने के लिए पुलिस जांच में जुटी है। बता दे घटना के फोटो हमारे पाठक संजय सिरोही द्वारा उपलब्ध कराए गए हैं।




















