October 1, 2026
ww yyyy ppp new lll mkl

कांग्रेसियों ने नैनीताल से भरी हुंकार

0
1004458181
222 aaaa bbb cccc dddd eeee ffff gggg hhhh iii jjjj kkkk lll mmm nnnn ooo pppp qqq zzzzz

कांग्रेस का चुनावी बिगुल नैनीताल से शुरू

परिवर्तन संकल्प सम्मेलन कार्यक्रम के तहत कार्यकर्ताओं को किया एकजुट

नैनीताल। सरोवर नगरी के राज्य तिथि गृह सभागार में कांग्रेस की परिवर्तन संकल्प सम्मेलन में कांग्रेसी दिग्गजों का जमावड़ा रहा बता दें कांग्रेस नगर मंडल के तत्वाधान में आयोजित कार्यक्रम में जिला प्रभारी व कांग्रेस पूर्व अध्यक्ष करन मेहरा की अध्यक्षता में आयोजित किया गया। कार्यक्रम में उत्तराखंड सह प्रभारी सुरेंद्र शर्मा विधायक हल्द्वानी सुमित हृदयेश भी मौजूद थे। कार्यक्रम का संचालन करते हुए नगर अध्यक्ष सचिन नेगी द्वारा सभी अतिथियों का स्वागत कर कार्यक्रम की शुरुआत की गई इस दौरान करन मेहरा ने कहा नैनीताल हमेशा कांग्रेस का गढ़ रहा है और हमेशा कांग्रेस ने विजय हासिल की है। आज के भर्ती घोटाले, महिला अपराध, किसानों के संघ हो रहा है अन्याय और रामलाल के दरबार में चोरी सहित अन्य सभी मुद्दों को कार्यकर्ताओं के समझ रखते हुए कहा कि यह सभी बातें जनता के बीच जाकर रखें। गुडबाजी को लेकर करन मेहरा ने कहा यह हर पार्टी में होती है इसका मतलब यह नहीं कि कांग्रेस कार्यकर्ता एक नहीं है कांग्रेस एक है और एकता के साथ चुनाव लड़ेगी। और भाजपा के सभी घोटालों को लेकर जनता के बीच जाएंगे। इस मौके पर जिला प्रभारी करन मेहरा, सहप्रभारी सुरेंद्र शर्मा, विधायक हल्द्वानी सुमित हृदयेश, पूर्व सांसद महेंद्र पाल, प्रकाश जोशी,जिलाध्यक्ष राहुल छीमवाल, पूर्व जिला अध्यक्ष सतीश नैनवाल , नगर अध्यक्ष सचिन नेगी, नगर पालिका अध्यक्ष सरस्वती खेतवाल, प्रदेश अध्यक्ष युवा कांग्रेस विशाल भोजक,सूरज पांडे, शुभम बिष्ट, अंकित चंद्रा, अमन महेंद्र, संजय कुमार, अवतार सिंह रावत, दीपक कुमार भोलू, खसटी बिष्ट, सावित्री सनवाल, मनोज ममगाई, पंकज बिष्ट , अमित पांडे, अर्जुन रौतेला, त्रिभुवन फ़र्तयाल, रवीन्द्र राठौर, सिद्धार्थ टंडन, सहित अन्य कांग्रेसी कार्यकर्ता मौजूद थे। बता दें नैनीताल विधानसभा से पांच प्रत्याशियों ने अपनी दावेदारी नगर कमेटी के सामने पेश की है जिसमें मीमांसा आर्य, दीपक कुमार भोलू, जीशान्त कुमार, अजय लाल और संजय कुमार संजू ने दावेदारी पेश की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *