October 1, 2026
ww yyyy ppp new lll mkl

एससी/एसटी शिक्षक एसोसिएशन की बड़ी जीत: बीएलओ ड्यूटी में लगे शिक्षकों को मिलेगा ईएल

0
1004433021
222 aaaa bbb cccc dddd eeee ffff gggg hhhh iii jjjj kkkk lll mmm nnnn ooo pppp qqq zzzzz

मुख्य चुनाव अधिकारी ने सभी जिला अधिकारियों को दिए आदेश

भीमताल नैनीताल। अनुसूचित जाति/जनजाति शिक्षक एसोसिएशन, उत्तराखंड की एक बड़ी मांग पूरी हो गई है। मुख्य निर्वाचन अधिकारी, उत्तराखंड ने 24 जून 2026 को आदेश जारी कर सभी जिलाधिकारियों को निर्देशित किया है कि ग्रीष्मकालीन अवकाश के दौरान BLO ड्यूटी, IT हेल्पिंग हैंड व BLO कार्य में लगे शिक्षकों को अर्जित अवकाश (EL) प्रदान किया जाए। एसोसिएशन के प्रदेश महामंत्री सुरेश चन्द्र ने 10 जून 2026 को पत्र संख्या 155 के माध्यम से यह मांग उठाई थी कि 08 जून 2026 से गणना पत्रपत्रों के विरण, संकलन एवं पोर्टल पर अपलोडिंग हेतु प्रदेश के शिक्षकों को ड्यूटी पर लगाया गया है, जबकि ये ग्रीष्मकालीन अवकाश की अवधि है। इसलिए शिक्षकों को EL दिया जाए।
मुख्य निर्वाचन अधिकारी कार्यालय ने एसोसिएशन की मांग को संज्ञान में लेते हुए पत्र संख्या 1007/XXV-06/2024 दिनांक 24 जून 2026 जारी कर सभी जिला निर्वाचन अधिकारियों को आवश्यक कार्यवाही के निर्देश दिए हैं। प्रदेश अध्यक्ष जगदीश राठी एवं महामंत्री सुरेश चन्द्र ने इस निर्णय पर मुख्य निर्वाचन अधिकारी का आभार व्यक्त करते हुए कहा, “यह शिक्षकों की बड़ी जीत है। ग्रीष्मावकाश में चुनावी कार्य करने वाले शिक्षकों के साथ न्याय हुआ है। हम सभी जिलाधिकारियों से अनुरोध करते हैं कि आदेश का शीघ्र अनुपालन कर शिक्षकों को EL स्वीकृत करें।” यह आदेश उन हजारों शिक्षकों के लिए राहत भरा है जो गर्मी की छुट्टियों में भी BLO कार्य कर रहे थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *