डी एस बी परिसर के वनस्पति विज्ञान विभाग द्वारा मिशन ग्रीन कार्यक्रम हुआ प्रारंभ



नैनीताल। सरोवर नगरी में कुमाऊं विश्वविद्यालय के डी एस बी परिसर के वनस्पति विज्ञान विभाग द्वारा मिशन ग्रीन कार्यक्रम का वर्ष 2026 का प्रारंभ किया गया । इस अवसर पर भारत सरकार के विदेश मंत्रालय की डॉ गीता पालीवाल ने पौधा रोपण कर इसकी सूरत की । इस अवसर पर डॉ पालीवाल ने कहा कि जीवन का सबसे बेहतरीन कार्य पौधे लगाना तथा उनकी सुरक्षा करना जिससे हमें जीवन हेतु ऑक्सीजन मिलती रहे । विभागाध्यक्ष प्रॉफ ललित तिवारी ने कहा कि पर्यावरण दिवस के बाद विभाग वर्षों से लगातार ग्रीन मिशन आयोजित करते है जिससे पर्यावरण संरक्षण को बढ़ावा दिया जा सके । इस अवसर पर अखरोट के बड़े पौधे को गमले से भूमि में हस्तांतरित किया गया । डॉ गीता पालीवाल को शॉल उड़ाकर तथा प्रतीक चिन्ह के साथ पौधे के फ्लायर भेट किये गये । कार्यक्रम में डॉ प्रभा पंत ,डॉ हिमानी कार्की ,डॉ हेम जोशी ,डॉ नवीन पांडे ,शीतल कोरंगा ,विशाल बिष्ट ,लीला आदि उपस्थित रहे।





















