September 22, 2026
ww yyyy ppp new lll mkl

युवा मोर्चा अध्यक्ष रितुल कुमार ने मुख्यमंत्री के समक्ष उठाई रेंटल बाइक कारोबारीयो की समस्या

0
1004179145
222 aaaa bbb cccc dddd eeee ffff gggg hhhh iii jjjj kkkk lll mmm nnnn ooo pppp qqq

युवाओं के हितों को ध्यान में रखते हुए इस निर्णय पर पुनर्विचार करने का किया निवेदन

नैनीताल। उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नैनीताल आगमन पर भारतीय जनता युवा मोर्चा नैनीताल के अध्यक्ष रितुल कुमार ने मुख्यमंत्री के समक्ष रेंटल बाइक संचालन पर लगे प्रतिबंध से स्थानीय युवाओं के सामने उत्पन्न हो रही आर्थिक समस्याओं को प्रमुखता से रखा। उन्होंने कहा कि रेंटल बाइक व्यवसाय से अनेक युवा प्रत्यक्ष एवं अप्रत्यक्ष रूप से जुड़े हुए हैं और इस पर रोक लगने से उनके सामने रोजगार का संकट खड़ा हो गया है।
रितुल कुमार ने मुख्यमंत्री को अवगत कराया कि रेंटल बाइक से जुड़े युवाओं और उनके परिवारों की आजीविका इसी व्यवसाय पर निर्भर है तथा प्रतिबंध के कारण उनके सामने आर्थिक कठिनाइयाँ उत्पन्न हो रही हैं। उन्होंने यह भी कहा कि दोपहिया वाहन सामान्यतः कम स्थान घेरते हैं और यातायात संचालन में अपेक्षाकृत कम बाधा उत्पन्न करते हैं, इसलिए स्थानीय परिस्थितियों और युवाओं के हितों को ध्यान में रखते हुए इस निर्णय पर पुनर्विचार किया जाना चाहिए।
मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी जी ने विषय को गंभीरता से सुनते हुए संबंधित अधिकारियों से इस संबंध में उचित विचार-विमर्श करने का आश्वासन दिया। इस दौरान भाजपा एवं युवा मोर्चा के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *