September 22, 2026
ww yyyy ppp new lll mkl

नैनीताल तहसील में ३३९ राशन कार्ड किए गए निरस्त:बिष्ट

0
1004161698
222 aaaa bbb cccc dddd eeee ffff gggg hhhh iii jjjj kkkk lll mmm nnnn ooo pppp qqq

नैनीताल । डीएम ललित मोहन रयाल के निर्देशों के क्रम में नैनीताल जिले के ग्रामीण और शहरी क्षेत्रों में इन दिनों गठित टीमों द्वारा घर घर जाकर राशन कार्डों का सत्यापन अभियान चलाया जा रहा है ।
जिला पूर्ति अधिकारी मनोज बर्मन ने जानकारी देते हुए कहा कि टीमों द्वारा अभी तक जिले में ३०३८३ राशन कार्ड और १३००१२ यूनिटों का सत्यापन कर १२०२ राशन कार्ड और ५११६ यूनिट पात्रता की श्रेणी से बाहर हो जाने के कारण इन राशन कार्डों को विभाग द्वारा निरस्त करने की कार्यवाही की जा रही है । क्षेत्रीय खाद्य अधिकारी सुरेन्द्र सिंह बिष्ट द्वारा जानकारी देते हुए कहा कि नैनीताल तहसील के अंतर्गत गठित टीमों द्वारा अभी तक शहरी और ग्रामीण क्षेत्रों में  प्रचलित कुल ३२१६१ राशन कार्ड में से ९८२८ राशन कार्ड का सत्यापन करते हुए अपात्र पाए जाने पर कुल ३३९ राशन कार्ड को निरस्त करने की कार्यवाही की जा रही है जिसमे राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा योजना के अंतर्गत प्राथमिक परिवार के कुल १४७ राशन कार्ड, अंत्योदय अन्न योजना के ११ और राज्य खाद्य योजना के १८१ राशन कार्ड समिलित हैं । उन्होंने यह भी कहा कि प्रचलित सभी राशन कार्ड का सत्यापन किया जा रहा है सत्यापन कार्य पूर्ण होने तक अभियान जारी रहेगा और कहा कि जिन राशन कार्ड धारकों द्वारा अभी तक ई केवाईसी नहीं कराई गई है वे संबंधित राशन की दुकान में जाकर अथवा घर बैठे भी प्ले स्टोर से मेरा ई केवाईसी एप डाउनलोड कर राशन कार्ड की ई केवाईसी कर सकते हैं ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *