स्कूली बच्चों को दी गयी लोक संस्कृति के संरक्षण व संवर्धन की जानकारी


नैनीताल । सर्वोदय सेवा समिति नैनीताल द्वारा गुरु शिष्य परंपरा के अन्तर्गत राष्ट्रीय शहीद सैनिक स्मारक विधापीठ विधालय नैनीताल में देवभूमि उत्तराखंड की विलुप्त होती जा रही लोक संस्कृति को पुन: जागृत करने हेतु उत्तराखण्ड की लोक संस्कृति पर आधारित लोक नृत्यों एंव लोक गीतों की विस्तार से जानकारी दी।
इस दौैरान स्कूल के बच्चो को उत्तराखंड की लोक संस्कृति व लोक गीतों व लोक नृत्यों में प्रयोग होने वाले के वाद्य यंत्रों तथा पारंपरिक पौराणिक त्यौहारों की भी जानकारी दी गयी। कार्यक्रम के मुखय अतिथि प्रधानाचार्य तारा बोरा रही जबकि वक्ताओं में उमेश कांडपाल तथा किशन लाल द्वारा बच्चों व मौजूद अभिभावकों को विलुप्त होती लोक संस्कृति के संरक्षण व संवर्धन को लेकर विस्तार से जानकारी दी। इससे पूर्व समिति के अध्यक्ष आनन्द सिंह मेहरा ने मुखय अतिथि को प्रतीक चिन्ह देकर सममानित किया। इस मौके पर समिति की ओर से स्कूली बच्चों को लेखन सामग्री भी वितरित की गई।





















