September 22, 2026
ww yyyy ppp new lll mkl

फीनिक्स यूनाइटेड बरेली में

0
1004135110
222 aaaa bbb cccc dddd eeee ffff gggg hhhh iii jjjj kkkk lll mmm nnnn ooo pppp qqq

‘अनकवर द सीक्रेट्स ऑफ इजिप्ट’ समर फेस्टिवल शुरू

आज 1 से 21 जून तक बच्चों के लिए होंगे इजिप्ट थीम पर आधारित रोचक डीआईवाई एक्टिविटीज

  • क्रिएटिविटी, रोमांच और सीख से भरपूर होगा समर एक्सपीरियंस

बरेली नैनीताल।फीनिक्स यूनाइटेड बरेली इस बार गर्मी के मौसम में शहरवासियों के लिए एक खास और रोमांचक अनुभव लेकर आया है। 1 से 21 जून 2026 तक आयोजित होने वाले “अनकवर द सीक्रेट्स ऑफ इजिप्ट” फेस्टिवल के जरिए बच्चों और परिवारों को प्राचीन इजिप्ट की रहस्यमयी दुनिया से रूबरू कराया जाएगा। यह समर फेस्टिवल बच्चों के लिए रचनात्मक गतिविधियों, मनोरंजन और सीख का अनूठा संगम होगा।
फेस्टिवल के दौरान बच्चों के लिए इजिप्ट थीम पर आधारित कई रोचक डीआईवाई एक्टिविटीज आयोजित की जाएंगी। इनमें इजिप्शियन नेक पीसेज, डीआईवाई हेडगियर्स, ग्लोइंग जार्स, इजिप्शियन कैट ममीज पेन स्टैंड्स, इजिप्शियन पेपर स्क्रॉल आर्ट, 3-डी पिरामिड क्राफ्ट, डेजर्ट इन जार, इजिप्शियन कैनवास आर्ट, सेक्रेड इजिप्शियन की चेन, टी-शर्ट पेंटिंग और इजिप्शियन ट्रेजर चेस्ट जैसी ऐक्टिविटीज़ शामिल रहेंगी। इन एक्टिविटीज़ का उद्देश्य बच्चों की इमैजिनेशन और क्रिएटिविटी को बढ़ावा देना है। फीनिक्स यूनाइटेड बरेली को इस दौरान खास इजिप्शियन थीम में सजाया गया है, जहां बच्चे खेल-खेल में नई चीजें सीख सकेंगे और परिवारों के साथ यादगार पल बिता सकेंगे। फेस्टिवल में आने वाले विजिटर्स के लिए आकर्षक गिफ्ट्स और एक्साइटिंग वाउचर्स भी रखे गए हैं। इस अवसर पर फीनिक्स मिल्स के रीटेल डायरेक्टर नॉर्थ श्री संजीव सरीन ने कहा, “हम हमेशा ऐसे अनुभव प्लान करने का प्रयास करते हैं जो परिवारों और बच्चों के लिए मनोरंजन के साथ-साथ कुछ नया सीखने का अवसर भी लेकर आएं। ‘अनकवर द सीक्रेट्स ऑफ इजिप्ट’ बच्चों के लिए रोमांच, क्रिएटिविटी और रहस्यों की दुनिया लेकर आएगा। इस फेस्टिवल के जरिए बच्चे न सिर्फ मनोरंजन करेंगे, बल्कि नई चीजें सीखने और अपनी इमैजिनेशन की ताक़त को निखारने का भी अवसर पाएंगे। हमारा प्रयास है कि परिवारों के लिए ये मौसम बेहद यादगार बने।” इस आयोजन को टाइमजोन, स्नैपीफ़ाई और हॉप्पिन कैंडी टॉय जैसे शानदार ब्रांड्स के विशेष ऑफर्स दिए जाएँगे। फीनिक्स यूनाइटेड बरेली का यह समर फेस्टिवल इस बार शहर के परिवारों और बच्चों के लिए खास आकर्षण बनने जा रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *