September 22, 2026
ww yyyy ppp new lll mkl

लेक सिटी क्लब के तत्वाधान में माता की चौकी ७ जून को

0
1004129422
222 aaaa bbb cccc dddd eeee ffff gggg hhhh iii jjjj kkkk lll mmm nnnn ooo pppp qqq

नैनीताल । नगर की प्रतिष्ठित लेक सिटी वेलफेयर क्लब की बैठक सोमवार को क्लब की अध्यक्ष कविता त्रिपाठी की अध्यक्षता में हुई। बैठक में तय किया गया कि ७ जून (रविवार) को नगर के राज्य अतिथि गृह के शैले हाल में माता की चौकी का भव्य आयोजन किया जाएगा।
बैठक में क्लब की सचिव डा. प्रगति जैन ने बताया कार्यक्रम की कामयाबी के लिए उर्मिला चौहान को संयोजक जबकि रानी शाह सीमा सेठ एवं रमा लोहनी को सह संयोजक नियुक्त किया गया है। उन्होंने बताया इस बार रुद्रपुर से राजीव तूफ ानी एवं शुभम गुप्ता की मंडली को कीर्तन के लिए बुलाया गया है। बताया कि कार्यक्रम रविवार ७ जून को अपराह्न २0 बजे से प्रारंभ किया जाएगा। उन्होंने कहा कि माता की चौकी को लेकर नगर में विशेष उत्साह का माहौल है।
बताया कि क्लब पिछले १० सालों से माता की चौकी का नगर में भव्य आयोजन करते आ रहा है। कार्यक्रम की तैयारी बैठक में रानी शाह, आभा शाह, हेमा भट्ट, दीपा पांडे, दया कुंवर, रमा भट्ट, तुषी शाह, अनुराधा भट्ट ,विनीता पांडे, जीवंती भट्ट, गीता साह, मंजू बिष्ट, दीपिका बिनवाल, प्रेमा अधिकारी, प्राची आर्या, कविता गंगोला, सविता कुलौरा, अमिता शाह, अमिता शेरवानी, ज्योति ढौढियाल, मधुमिता, तनु सिंह, मीनू बुधलाकोटी, लीला राज, रमा तिवारी, नीलम गुप्ता, रेखा पंत, संगीता श्रीवास्तव, नीरू शाह, रेखा जोशी, मीनाक्षी कीर्ति, दिव्या शाह, पल्लवी, सोनू शाह, मानसी गर्ग, ज्योति वर्मा, जूही अग्रवाल, भावना शाह, वंदना जोशी, पुष्पा कांडपाल, सीमा नौटियाल, विमलेश गोस्वामी तथा कंचन जोशी आदि सदस्य उपस्थित थी। अंत में क्लब की सचिव डा.प्रगति जैन ने सभी का आभार जताया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *