महाभारताश्रित-एकादशी वर्चुअल राष्ट्रीय संगोष्ठी व्याख्यान गोष्ठी” का आयोजन किया गया
राष्ट्रीय संगोष्ठी का आयोजन
आज़ दिनांक 27/5/2026 को संस्कृत विभाग,कुमाऊं विश्वविद्यालय नैनीताल, राजकीय महाविद्यालय जैंती तथा चातुर्वेद संस्कृत प्रचार संस्थानम्, वाराणसी के संयुक्त दल तत्वावधान में “महाभारताश्रित-एकादशी वर्चुअल राष्ट्रीय व्याख्यान गोष्ठी” का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ मंगलाचरण से हुआ। संस्कृत विभागाध्यक्ष, (कुमाऊं विश्वविद्यालय नैनीताल)प्रोफेसर लज्जा भट्ट द्वारा स्वागत अभिभाषण के बाद मुख्य वक्ता के रूप में प्रोफेसर अशोक भार्गव (मौलाना आजाद विश्वविद्यालय, जोधपुर, राजस्थान) ने “महाभारत का राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 में योगदान एवं महत्ता” विषय पर ज्ञान वर्धक व्याख्यान प्रस्तुत किया गया।
द्वितीय वक्ता के रूप में डॉ पराग भाई जे. जोशी जी (वेद भवन, संस्कृत महाविद्यालय द्वारका) द्वारा “भगवद्गीता के तृतीय अध्याय का अनुशीलन” विषय पर व्याख्यान प्रस्तुत किया गया।
दोनों वक्ताओं ने महाभारत की वर्तमान समय में प्रासंगिकता पर विस्तार से प्रकाश डाला।
कार्यक्रम की अध्यक्षता”जैंती महाविद्यालय “के प्राचार्य प्रोफेसर संतोष कुमार जी द्वारा की गई। कार्यक्रम के संयोजक डॉ चंद्रकांत शुक्ल तथा सह संयोजक डॉ केशव दत्त जोशी थे।
इस कार्यक्रम में प्रोफेसर जया तिवारी, डॉ प्रदीप कुमार, डॉ सुषमा जोशी, डॉ निर्मला, प्रोफेसर कमला पंत, भावना काण्डपाल,किरन आर्य,रितु, डॉ आरती, डॉ रितेश टम्टा, आदि सौ से अधिक विभिन्न प्रांतों के प्रतिभागी उपस्थित थे।





















