दुर्गा पूजा के दौरान कैलाखान में हुई मां महागौरी के स्वरूप की पूजा

नैनीताल । छावनी परिषद नैनीताल के कैला खान में चल रहे मां दुर्गा पूजा महोत्सव के दौरान रविवार को मां दुर्गा के आठवें स्वरुप मां महागौरी की पूजा की गई।
इससे पूर्व प्रात: ब्रह्म मुहूर्त में ज्योतिषाचार्य पंडित प्रकाश चंद्र जोशी के सानिध्य में छावनी परिषद के फ ार्मेसिस्ट प्रकाश चन्द्र काण्डपाल ने सपत्निक ने स्वस्तिवाचन, षोडशोपचार तथा गणेश पूजन के उपरांत दुर्गा सप्तशती का पाठ किया गया। यहां उपस्थित लोगों में छावनी परिषद के अजीत कुमार, छावनी परिषद के राजेन्द्र सिंह बोरा, सेवानिवृत प्रधानाध्यापिका श्रीमती आरती कपिल समेत गर्विता कांडपाल समेत अनेक गणमान्य लोग उपस्थित रहे।बता दें कि यह आयोजन छावनी परिषद की सीईओ सुश्री तनु जाट के नेतृत्व में किया जा रहा है। पौराणिक कथा का उल्लेख करते हुए आचार्य पंडित प्रकाश चंद्र जोशी ने बताया की पति रूप में शिव जी को प्राप्त करने के लिए महागौरी ने कठोर तपस्या की थी इसी वजह से इनका शरीर काला पड़ गया लेकिन तपस्या से प्रसन्न होकर भगवान शिव ने इनके शरीर को गंगा के पवित्र जल से धोकर क्रांति मय बना दिया। इनका रूप गौर वर्ण का हो गया। इसलिए यह महागौरी नाम से विखयात हुई।

























