कांग्रेसियों ने पूर्व सीएम तिवारी को किया याद

नैनीताल । सरोवर नगरी में सूबे के पूर्व सीएम व विकास पुरुष स्वर्गीय पंडित नारायण दत्त तिवारी की जयंती एवं पुण्यतिथि के अवसर पर रविवार को नैनीताल में कांग्रेस नगर अध्यक्ष सचिन नेगी के आह्वान पर कांग्रेस नगर महामंत्री संजय कुमार के नेतृत्व में राजकीय बी.डी. पांडे जिला चिकित्सालय में भर्ती मरीजों को फ ल वितरण कर उनके जल्द स्वास्थ्य लाभ की कामना की गयी।
इस अवसर पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने स्वर्गीय पंडित नारायण दत्त तिवारी के जनसेवा के प्रति समर्पण, विकास कार्यों और उत्तराखंड एवं उत्तर प्रदेश के विकास में उनके योगदान को स्मरण किया।महामंत्री संजय कुमार ने पंडित नारायण दत्त तिवारी के जीवनकाल को जनसेवा और विकास के प्रति प्रतिबद्धता का प्रेरणादायक उदाहरण बताया और साथ ही उन्होंने मरीजों के बीच फल वितरण कर उनके शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना भी की।कार्यक्रम में डा. भावना भट्ट अध्यक्ष महिला कांग्रेस समेत मनोज भट्ट, अमन तिवारी, पूर्व दर्जा राज्य मंत्री रईस अहमद, राजू लाल,मन मोहन सिंह कनवाल, योगेश साह ,भैय्यू सती,नरेश दुर्गापाल,रविंद्र राठौर, सिद्धार्थ टंडन, सुमित साह,अविनाश शौकिया, जुनैद अहमद सहित अन्य कांग्रेस कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

























