साक्षी चौधरी दिल्ली यूनिवर्सिटी से गोल्ड मेडलिस्ट बनी है

नैनीताल। सरोवर नगरी में तलिताल निवासी साक्षी चौधरी दिल्ली यूनिवर्सिटी से गोल्ड मेडलिस्ट बनी है। नैनीताल की इस बेटी साक्षी ने देश में नैनीताल का नाम रोशन किया है।बता दे वह दिल्ली यूनिवर्सिटी से बायोकेमेस्ट्री से ग्रेजुएशन की है। इससे पूर्व उन्होंने इंटर हाई स्कूल की पढ़ाई सेंट मैरी कॉन्वेंट नैनीताल से की है। साक्षी चौधरी के पिता राजू राज चौधरी माता सरोज बिना दत्त चौधरी शिक्षिका महर्षि विद्या मंदिर ताकुला नैनीताल में कार्यरत हैं। साक्षी की इस उपलब्धि पर शहर में लोग उन्हें बधाई और शुभकामनाएं दे रहे हैं। और
परिवार में समाज में हर्षोल्लास का माहौल है।





















