भाजपा के वरिष्ठ नेता डॉक्टर भुवन का
नैनीताल विधानसभा के गांव का भ्रमण जारी









बेतालघाट नैनीताल। जिला कार्यकारिणी सदस्य डॉ भुवन चंद्र आर्य ने 58 विधानसभा नैनीताल के बेतालघाट ब्लाक के मझेडा में ग्रामीणों से जनसंपर्क किया। इस दौरान लोगों से मुलाकात की एवं उत्तराखंड सरकार की एसीपी योजनाओं के बारे में जनता को जानकारी दी एवं डबल इंजन सरकार की अनुसूचित जाति बाहुल्य क्षेत्रों में योजनाओं के बारे में बताया। इस दौरान उन्होंने गांव में शादी में भी शिरकत की और वहां भी लोगों से मुलाकात की है। इस दौरान ग्रामीणों द्वारा अपनी समस्या से भी अवगत कराया गया डॉक्टर भुवन द्वारा सभी को आज पसंद दिया कि जो भी समस्याएं उनके जल्दी समाधान कराया जाएगा इस मौके पर भवानी राम, हरीश राम, मनीष कुमार, सूर्य प्रसाद,कैलाश, तुलसी राम, टीकाराम, मोहन चंद्र, बिजेंद्र प्रसाद, ख्याली राम, एवं अन्य लोगों से मुलाकात की है। इसके पश्चात ज़िला कार्यकारिणी सदस्य डॉ भुवन चंद्र आर्य ने नैनीताल विधानसभा के रामगढ़ ब्लाक के क्वारब काफी द्वारा किया और वहां भी ग्रामीणों से मुलाकात कर उनकी समस्याओं को जाना इस मौके पर भाजपा वरिष्ठ नेता बच्ची सिंह बिष्ट, प्रेम सिंह, मदन सिंह, एवं अन्य ग्रामवासियों से भी मुलाकात की है।





















