न्यायपंचायत खुरपाताल के मंगोली ग्राम में युवा मोर्चा की एक बैठक
नवनियुक्त जिला मंत्री युवा मोर्चा आयुष भंडारी के नेतृत्व में हुई आयोजित
आगामी प्रस्तावित रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह के कार्यक्रम को लेकर हुई चर्चा



नैनीताल। ग्रामीण मंडल के न्यायपंचायत खुरपाताल के मंगोली ग्राम में युवा मोर्चा की एक बैठक नवनियुक्त जिला मंत्री युवा मोर्चा आयुष भंडारी के नेतृत्व में आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता मंडल अध्यक्ष युवा मोर्चा मुकेश मेहरा ने की।
बैठक में आगामी 21 मार्च को हल्द्वानी में प्रस्तावित रक्षा मंत्री भारत सरकार राजनाथ सिंह के कार्यक्रम के संबंधित बिंदुओं पर चर्चा एवं कार्यक्रम के प्रति नैनीताल ग्रामीण मंडल की भूमिका सुनिश्चित करते हुए मुख्य बिंदुओं पर वार्ता कर रूप रेखा तैयार की गई।बैठक में विक्रम कनवाल,दीपक बिष्ट,खुशहाल बिष्ट,योगेश जोशी,मनीष महरा,दीपक महरा,भास्कर पाण्डेय सहित ग्रामीण मंडल से अन्य युवा साथी उपस्थित रहे।




















