October 2, 2026
ww yyyy ppp new lll mkl

भीमताल ब्लॉक में खुर्पाताल गहलना और जमीरा के ग्रामीणो का एक ही कहना

0
1003349325
222 aaaa bbb cccc dddd eeee ffff gggg hhhh iii jjjj kkkk lll mmm nnnn ooo pppp qqq zzzzz

अबकी बार रोड नहीं तो वोट नहीं करेंगे चुनाव का बहिष्कार

कई वर्षों से 7 किलोमीटर मोटर मार्ग की मांग कर रहे है ग्रामीण

नैनीताल। नैनीताल के भीमताल ब्लॉक में खुर्पाताल गहलना में ग्रामीण कई वर्षों से 7 किलोमीटर मोटर मार्ग की मांग कर रहे हैं।ग्रामीणों को मोटर मार्ग नहीं होने से दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। सामान लाने ले जाने में ग्रामीणों को परेशानी होती है तो वहीँ स्कूली बच्चों को भी स्कूल आने-जाने में दिक्कत झेलनी पड़ती है। वहां के ग्रामीण जंगली जानवरों के हमले से भी डरे हुए हैं। गांव में बीमार या गर्भवती महिला को डोली या घोड़े खच्चर में बैठकर मुख्य मार्ग तक लेकर आते हैं। ग्रामीणों बताते है कि समय से उपचार नही मिलने से इसी रास्ते में चार मरीजों की मौत भी हुई है। मार्ग नहीं होने से क्षेत्र वासियों को परेशानियो का सामना करना पड़ता है। वही ग्रामीण कई सालों से मंगोली, सिल्मोडिया, गहलना तक 7 किलोमीटर मोटर मार्ग की मांग कर रहे हैं। लेकिन ग्रामीणों की बात सुनने वाला कोई नहीं इस गांव के ग्रामीण 90 दशक से गुलामी की जिंदगी जी रहे हैं।
ग्राम प्रधान कीर्ति आर्या ने कहा की विधायक सांसदों को मोटर मार्ग के लिए कई बार पत्र भी भेजे गए लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुई। कई विधायक सांसद आए और चले गए लेकिन इस रोड के लिए किसी ने सुनवाई नहीं की। इस क्षेत्र में लोक निर्माण विभाग के द्वारा सर्वे कर पिलर भी गाड़े जा चुके है फिर भी सड़क निर्माण का कार्य प्रारंभ नहीं हो सका। ग्रामवासियों के कई प्रयासों की बावजूद भी हर जगह से निराशा हाथ लगी। ग्रामीणों ने चेतावनी दी है कि 2027 से पहले मोटर मार्ग नही बना तो वे 2027 का विधानसभा चुनाव का बहिष्कार करेंगे।
वहीं लोगों के सुख और दुख में आने वाले भाजपा हेमचंद आर्य भारी बारिश के बाद भी 7 किलोमीटर पैदल चलकर सिल्मोडिया गांव पहुँचकर ग्राम वासियों का विरोध का सामना करना पड़ा। ग्रामीणों ने रोड नहीं तो वोट नहीं के नारे लगाए। वहीं लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों ने फोन में वार्ता कर बताया कि नैनीताल डीएफओ ने जमीरा और गहलना मोटर मार्ग के लिए दो फाइले देहरादून नोडल अधिकारी को भेज दी गई है। जल्दी ही देहरादून वार्ता कर केंद्र को फाइल भेजी जाएगी, केंद्र की संस्तुति के बाद मोटर मार्ग का कार्य प्रारंभ कर दिया जाएगा जिससे कि ग्रामीणों को दिक्कतो का सामना ना करना पड़े इसके साथी ही मुख्यमंत्री और सांसद को मोटर मार्ग के लिए ग्रामीणों ने हेमचंद आर्य को ज्ञापन सौपा।इस दौरान शामिल थे
ग्राम प्रधान कीर्ति आर्य, नवीन सिंह, प्रमोद सिंह, कुवर सिंह, चंद्रशेखर सिंह कार्की, राधा देवी, बसंती देवी, पुष्पा देवी, हेमा देवी, मजू देवी, ममता देवी, भगवती देवी कविता , कमला देवी मुन्नी आर्य, मंजू देवी गीता देवी, हेमा आर्य, गीता देवी, परा, हरीश गोसामी, नवीन सिंह, मदन सिंह, गोपाल सिंह नंदन सिंह, हरेंद्र बिष्ट, दीपु कंवाल, दीवान सिंह, महेंद्र अधिकारी, सुरेंद्र सिंह अधिकारी, राधा देवी, चतुर सिंह गोविद् सिंह नवीन चन्द्र, चंदन सिंह राम सिंह, ध्यान सिंह सोबन सिंह ,भास्कर अनिल, पुष्कर सिंह, गिरधारी लाल, पुरन चंद्र नीरज सिंह, गोधन सिंह , मोहन सिंह, सुरेश सिंह आदि लोग मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *